असम में भाजपा ने तीसरी हैट्रिक लगा ली है। भाजपा ने यहां बहुमत के जादुई आंकड़े को पार लिया है। भाजपा नेतृत्व एनडीए ने असम में 101 सीटें जीती हैं। जीत के बाद मीडिया के सवाल पर पवन खेड़ा को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा को लेकर मेरा एक कमिटमेंट था, आगे आगे आप फिल्म देखते रहो।
आगे-आगे फिल्म देखते रहो- हिमंत
उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर मेरी एक कमिटमेंट था। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कह दिया कि असम के थाने में आकर हाजिरी लगाएं, बाकी आगे-आगे आप फिल्म देखते रहो। एक बार हिमंत बिस्वा सरमा बोलते हैं तो शायद ही पीछ पलट कर देखते हैं, तो आगे आप (मीडिया) देखते रहो। लेकिन पवन खेड़ा को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं।
असम की बेटी को लेकर पवन खेड़ा जी का जो आरोप रहा, इससे लोग काफी दुखी और इमोशनल हुए। शायद वह प्रेस क्रांफ्रेंस नहीं करते और गौरव गोगाई साथ में नहीं बैठ होते तो वह इस चुनाव में नहीं हारते। इसलिए वह लांछन मेरे ऊपर नहीं था,वो असम की बेटियों के ऊपर था। असम की जनता ने उनको ‘पेड़ा’ बना दिया है। साथ ही आगे जाकर मेरी भी कुछ उन्हें लेकर जिम्मेदारी रहेगी, जो मैं जरूर पूरा करूंगा।
पवन खेड़ा ने लगाए थे ये आरोप
दरअसल, चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा को लेकर दावा किया कि था कि उनके पास तीन पासपोर्ट है। इस पर असम हिमंत बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
दरअसल पवन खेड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास यूएई, एंटीगुआ और बारबुडा, और मिस्र का पासपोर्ट है। उन्होंने इसके समर्थन के कुछ दस्तावेज़ों की कॉपी भी दिखाई। आगे कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पासपोर्ट सही हैं या नहीं यह अमित शाह बताएं। हालांकि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पत्नी को साथ लेकर आए और प्रेस कांफ्रेंस कर इन आरोपों को खारिज किया। साथ ही पवन खेड़ा पर एक एफआईआर करवाई। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत मिली।
यह भी पढ़ें: ‘लोकतंत्र की जीत होगी’, बंगाल चुनाव पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, असम इलेक्शन को लेकर कही यह बात
पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के आज परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के रुझान सामने आने शुरू हो चुके हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोमवार को कहा कि अभी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सभी राज्यों में मजबूत प्रदर्शन करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
