Chhattisgarh Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक प्राइवेट एयर एंबुलेंस वाला विमान पहाड़ी से टकराकर विमान हादसे की खबर सामने आई थी। बताया ये भी गया था कि जिस विमान को लेकर हादसा हुआ है, वह एयर एंबुलेंस था। इसको लेकर ज्यादातर मीडिया चैनल्स ने रिपोर्ट प्रकाशित और प्रसारित कर दी। हालांकि, इस मामले में सरकार ने कहा है कि ऐसा कोई हादसा हुआ ही नही है।
इस मामले में न्यूज एजेंसी ANI के जरिेए छत्तीसगढ़ सकार की तरफ से बयान जारी किया गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कुछ समाचार चैनलों और वेब पोर्टलों ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की नारायणपुर पहाड़ियों में विमान दुर्घटना की खबर दी है। छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसार, ऐसी किसी दुर्घटना की कोई रिपोर्ट नहीं है।
पायलट्स की मौत तक का किया गया दावा
बता दें कि विमान हादसे के साथ ही ये भी बताया गया कि हादसे में दो पायलट्स की मौत हो गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हालांकि अब सरकार की तरफ से किसी तरह के हादसे या रेस्क्यू ऑपरेशंस की बातों को खारिज किया गया है।
फरवरी में हुआ था बड़ा हादसा हादसा
बता दें कि इसी साल 23 फरवरी को झारखंड में रांची के पास भी एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हुई थी। इस घटना में पायलट समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसमें एक गंभीर रूप से बीमार मरीज के साथ मेडिकल स्टाफ और क्रू सवार थे। इसमें सवार सभी सात व्यक्तियों की मौत हो गई थी।
रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, मरीज समेत सभी 7 लोगों की मौत
रांची एयर पोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया था कि रांची से दिल्ली जा रही सात लोगों को ले जा रही एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब 7.10 बजे रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद हुई। हवाई अड्डे के निदेशक ने पीटीआई को बताया, “रांची से दिल्ली जा रही सात लोगों को ले जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पढ़िए पूूरी खबर…
