भीम आर्मी चीफ को इलाज की जरूरत, डॉक्टर बोले- एम्स में भर्ती काराओ नहीं तो जा सकती है जान
Chandrashekhar Azad, Bhim Army: चंद्रशेखर के डॉक्टर ने कहा कि वह दिल्ली पुलिस और गृहमंत्री अमित शाह से अपील करते हैं कि उन्हें एम्स में एडमिट कर इलाज मुहैया कराया जाए।

Bhim Army, Chandrashekhar Azad: नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के दरियागंज में हुई हिंसा के आरोप में भीम आर्मी चीफ (Bhim Army) चंद्रशेखर आजाद (Chandrasekhar) तिहाड़ में बंद हैं। लेकिन इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर एक खबर है, जिसमें दावा किया गया है कि चंद्रशेखर को कार्डिएक अरेस्ट (स्ट्रोक) का खतरा है। ऐसे में उन्हें उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है लेकिन बार-बार अनुरोध के बाद भी इलाज नहीं मिल रहा है। भीम आर्मी चीफ के फिजिशन डॉक्टर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
क्या बोले डॉक्टर: चंद्रशेखर के डॉक्टर हरजीत सिंह भट्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि रात को उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से भीम आर्मी चीफ को एम्स में भर्ती कराने की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने दावा कि कि अगर आजाद को जल्द उचित इलाज नहीं मिला तो उनकी हृदय गति भी रुक सकती है। डॉक्टर ने अपने ट्वीट में लिखा कि आजाद की इस बीमारी का इलाज पिछले एक साल से जारी है।
Hindi News Today, 5 January 2020 LIVE Updates: देश की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जान जाने का खतरा: जानकारों की माने तो इस बीमारी में शरीर से ब्लड निकालना पड़ता है और यदि ऐसा नहीं होता है तो पेशेंट को कार्डिएक अरेस्ट और स्ट्रोक का खतरा रहता है। चंद्रशेखर के डॉक्टर ने इससे संबंधित तीन ट्वीट किए। उन्होंने ट्वीट में उनकी बीमारी और उन्हें इलाज नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) पर निशाना साधा है।
CAA के खिलाफ किया था प्रदर्शन: भीम आर्मी चीफ ने हाल ही में दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर जंतर-मंतर तक मार्च निकालने की तैयारी कीथी। लेकिन उनको सीएए और एनआरसी के विरोध में मार्च निकालने की अनुमति दिल्ली पुलिस ने नहीं थी। इसके बाद चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया गया और फिर बाद में दंगा भड़काने के आरोप में तिहाड़ भेज दिया गया था।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।