Ram Mandir Donation Row: अयोध्या में श्री राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी को लेकर उठते सवालों के बीच सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक हुई। इसमें चंंपत राय का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उनकी जगह मंदिर ट्रस्ट की अंतरिम जिम्मेदारी पूर्व आईएफएस अधिकारी कृष्ण मोहन को दी गई है। मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी मीडिया के सामने कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि ने दी है।

राम मंदिर चढ़ावे चोरी से जुड़े विवाद के बीच सोमवार को श्रीराम जन्भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों की अहम मीटिंग हुई। इस बैठक के पहले ही कथित तौर पर मंदिर ट्रस्ट के महासचिव के पद से चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा हुआ था। इस्तीफे को लेकर ट्रस्ट की मीटिंग में चर्चा हुई। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा कि इस्तीफे को तुरंत ही मंजूर कर लिया गया।

गोविंद देव गिरी ने जारी किया बयान

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा है कि मंदिर का वातावरण चिंताजनक है। एक असाधारण स्थिति बनी। ये बैठक 11 जुलाई को होनी थी, लेकिन इसे समय से पहले सोमवार को किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में नृत्यगोपालदास जी महाराज, नूतन न्यासी कृष्ण मोहन जी, कलेक्टर शशांक त्रिपाठी जी, निर्मोही अखाड़े के दिनेश चंद्र जी महाराज उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के निर्माण करने वाले के पाराशरन जी ऑनलाइन उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हम सबको सबसे बड़ा दुख है कि जिस राम मंदिर के लिए लोगों ने अपने प्राणों की परवाह नहीं की, वहां चढ़ावा चोरी की घटना हुई। ये हमारे लिए लज्जाजनक स्तिथि है।

स्वीकार किया दोनों का इस्तीफा

गोविंद देव गिरि ने कहा कि जो वातावरण बना है, उसके चलते चंपत राय और अनिल मिश्रा ने त्यागपत्र दिया। चंपत राय ने भी कहा है कि जब तक अपराधी नहीं पकड़ा जाता, तब तक पद पर रहना उचित नहीं है। हमने उनके सेवा का सम्मान किया, जो उन्होंने उदारता दिखाई है हमने उसे स्वीकार किया है।

22 जुलाई को फिर होगी बैठक

गोविंद देव गिरि ने कहा कि 22 जुलाई को एक बार फिर हम बैठेंगे। हम उम्मीद करते हैं तब तक एसआईटी की फ़ाइनल रिपोर्ट आ जाएगी। उस बैठक में हम नए न्यासी की नियुक्ति भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘दोषियों को मिले कड़ी सजा’, राम मंंदिर चढ़ावा चोरी पर महंत नृत्य गोपालदास की सीएम योगी से अपील

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास का पहला बयान आया है। एक पत्र में उन्होंने मामले को करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर…