राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच आगे बढ़ रही है। इस बीच पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस ने चंपत राय का बयान दर्ज कर लिया है। हालांकि अगर पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हुई तो आगे भी चंपत राय का बयान रिकॉर्ड कर सकती है। सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ के दौरान चंपत राय से चढ़ावे के प्रबंधन की व्यवस्था, कर्मचारियों की जिम्मेदारी और शिकायतों को लेकर कई सवाल पूछे गए।
सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में चंपत राय ने बताया कि चढ़ावा चोरी में उनकी कोई भूमिका नहीं है और जैसे ही उन्हें इस मामले की जानकारी मिली तुरंत उन्होंने FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। चंपत राय ने कहा कि चढ़ावे के मैनेजमेंट की पूरी जिम्मेदारी ट्रस्ट की व्यवस्था का हिस्सा था।
टिन्नू को लेकर क्या बोले चंपत?
चंपत राय से मंदिर में कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर भी सवाल पूछा गया। सूत्रों के अनुसार चंपत राय ने कहा कि मैंने जरूरतमंदों को जिम्मेदारी दी थी, उन्होंने धोखा दिया। सूत्रों के अनुसार टिन्नू यादव को लेकर भी चंपत से सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी, उसने भी धोखा दिया।
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने चंपत राय से 3 दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार पुलिस अब अनिल मिश्रा का बयान दर्ज करने वाली है। ट्रस्ट से जुड़े कई अन्य व्यक्तियों के बयान पहले ही लिए जा चुके हैं या वर्तमान में दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों में जांच में तेजी आई है, जिसमें पुलिस कथित साजिश का पता लगाने और मामले से जुड़े धन के फ्लो का पता लगाने के लिए वित्तीय लेनदेन, साक्ष्य और गवाहों के बयानों की जांच कर रहे हैं।
8 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा भी हो चुका है।
