झारखंड के चुनावी रुझानों में बीजेपी ने 25 का आंकड़ा छुआ, वहीं कांग्रेस गठबंधन भाजपा से पीछे हो गई है। कांग्रेस+ 47 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस जो कहती है वो करती है। उनका दावा है कि बीजेपी 25 सीटो पर सीमट सकती है। इन प्रत्याशियों को जीत या हार मिलती है, यह फैसला शाम तक हो जाएगा, लेकिन इन 5 सीटों पर सबकी नजरें हैं। इन सीटों में चाईबासा, तमाड़, जुगसलाई, बरहेट और बहरागोड़ा शामिल हैं।
अमित शाह ने कहा ट्वीट कर कहा- हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों की गिनती जारी है, रूझान में महागठबंधन को बहुमत लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी की रूप में उभरी है। महागठबंधन 47 सीटों पर आगे, बीजेपी 25 सीटों पर आगे है, आजसू 3, बीएसपी 2, सीपीएमएल 1, निर्दलीय 1, जेवीएम 4 पर आगे है।
जुगसलाई में आजसू के रामचंद्र सहिस, बीजेपी के मुचीराम बाउरी और झामुमो के मंगल कालिंदी के बीच मुकाबला हो रहा है। वहीं, बरहेट बरहेट विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की लाज बची थी। सोरेन अपनी सीट दुमका से हार गए थे, लेकिन बरहेट ने उन्हें विधानसभा में जाने का मौका दिया था। यहां इस बार मुकाबला रोचक है। खुद पीएम मोदी बीजेपी प्रत्याशी सीमोन मालतो के लिए प्रचार करने आए थे। चाईबासा में झामुमो हैट्रिक बनाने में जुटा है। वहीं, बीजेपी इस सीट पर कब्जे की तैयारी में है।
Hindi News Today, 23 December 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
झामुमो ने लगातार तीसरी बार दीपक बिरूवा को मैदान में उतारा है। वहीं, बीजेपी से पूर्व आईएसएस अधिकारी जेबी तुबिद दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उधर, तमाड़ विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 6 बार कांग्रेस का कब्जा रहा। वहीं, झारखंड पार्टी ने 4 बार जीत दर्ज की थी। इसके अलावा बहरागोड़ा में बीजेपी की कुणाल षाड़ंगी, झामुमो के समीर मोहंती, सीपीएम के सपन महतो, सीपीआई के सनत महतो, टीएमसी के कुलविंदर सिंह और एसयूसीआई की आशारानी पाल के बीच है।

Highlights
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि - झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं। BJP को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। बीजेपी प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक मिले रुझानों के आधार पर शाम पांच बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है :
कुल सीटें: 81 उपलब्ध रुझान: 81
भाजपा: 29 झामुमो: 28 कांग्रेस: 13 राजद: 1 झाविमो (पी): 3 आजसू: 3 भाकपा-माले (लिबरेशन): 1 राकांपा: 1 निर्दलीय: 2
हेमंत सोरेन ने कहा - मैं लालू जी, सोनिया जी और सभी कांग्रेस नेताओं का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझ में विश्वास जताया और हमारा सहयोग किया।
NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा - राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी जनता ने भाजपा को सत्ता से दूर कर दिया। अर्थव्यवस्था संकट में है, बाजार में मंदी है। इन सभी चीजों के वजह से जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर किया है।
हेमंत सोरेन ने कहा- सहयोगियों के विश्वास के लिए धन्यवाद। जनादेश के लिए मतदाताओं को धन्यवाद। लालू यादव, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद। झारखंड में आज से नया अध्याय
रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन: हमारे पक्ष में जनादेश के लिए मैं झारखंड के लोगों का शुक्रगुजार हूं। मैं राहुल जी और प्रियंका जी का भी धन्यवाद करता हूं।
झारखंड सीएम और जमशेदपुर पूर्व से भाजपा उम्मीदवार रघुवर दास: मुझे उम्मीद है कि परिणाम हमारे पक्ष में होगा। मैं अंतिम परिणामों की प्रतीक्षा कर रहा हूं। भाजपा जनता के जनादेश को स्वीकार करेगी।
झारखंड में वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा 24 सीटों पर और कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 46 सीटों पर (जेएमएम 29, कांग्रेस 14 और आरजेडी 3) आगे चल रहा है।
चाईबासा सीट से जेएमएम आगे चल रही है।
धनबाद सीट से बीजेपी प्रत्याशी राज सिन्हा को मिली जीत, कांग्रेस के मन्नान मल्लिक को हराया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन बरहेट सीट से जीत गए हैं, साथ ही जेएमएम रुझानों मे राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इस मौके पर हेमंत सोरेन अपने पिता और पूर्व सीएम शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे हैं।
खूंटी से भाजपा के नीलकंठ सिंह मुंडा 21 हजार 844 वोटों से जीत दर्ज कर लिया है।
AJSU पार्टी के सुदेश महतो सिल्ली से 17125 वोटों से आगे। JMM की सीमा देवी दूसरे नंबर पर।
पूर्व सीएम और जेवीएम (पी) प्रमुख, बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर 18645 वोटों से आगे चल रहे हैं।
दुमका सीट से हेमंत सोरेन आगे चल रहे है। वही लुईस मरांडी पीछे हो गए है।
बीजेपी के बागी नेता सरयू राय जमशेदपुर ईस्ट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। ताजा रुझानों में वह सीएम रघुबर दास से काफा अंतर से आगे चल रहे हैं। सरयू राय ने कहा, 'हमारे कार्यकर्ता भी काफी खुश हैं। कौन मुस्कुराएगा कौन गमगीन होगा, यह समय तय करता है। बीजेपी में वापसी की कोई गुंजाइश नहीं, अपनी झोपड़ी में ही रहूंगा।
AJSU पार्टी से सुदेश महतो अब सिल्ली सीट से 10400 वोटों से आगे चल रहे हैं, JMM की सीमा देवी पीछे चल रही हैं।
जमशेदपुर ईस्ट सीट की पांचवें राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है। अब सीएम रघुबर दास सरयू राय से 2604 वोटों से पीछे हो गए हैं।
चुनाव आयोग के मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को 42 सीटों पर बढ़त हासिल है। वहीं, बीजेपी को 29 सीटों पर बढ़त हासिल है।
जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी उम्मीदवार रघुवर दास अब पीछे चल रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय 771 वोटों से आगे चल रहे हैं।
JMM के हेमंत सोरेन दुमका सीट से 2463 मतों से तथा बरहेट से 8616 मतों से आगे चल रहे हैं।
जेएमएम पार्टी के उम्मीदवार विकास कुमार मुंडा तमाड़ निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।
झारखंड के चुनावी नतीजों में बीजेपी के पिछड़ने पर शिवराज सिंह चौहान: इसका नागरिकता संशोधन कानून से कोई संबंध नहीं है। राज्य के चुनाव राज्य के मुद्दों पर लड़े जाते हैं।
झारखंड के पूर्व सीएम और जेवीएम (पी) प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से 5980 वोटों से आगे हैं।
रघुवर दास ने कहा, 'झारखंड में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। रुझान देखकर तो जश्न कोई भी बना सकता है। शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
जमशेदपुर पूर्व से झारखंड सीएम और बीजेपी उम्मीदवार रघुवर दास 1449 वोटों से आगे।
JMM के हेमंत सोरेन बरहेट सीट से 5319 वोटों से आगे और दुमका सीट से 5381 वोटों से पीछे।
झारखंड में वोटों की गिनती के बीच रुझानों के रुख को देखकर कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी खेमे में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ने शुरू किए। कांग्रेस के दिल्ली दफ्तर में बंटे लड्डू ।
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों की गिनती जारी है, रूझान में महागठबंधन को बहुमत लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी की रूप में उभरी है। महागठबंधन 41 सीटों पर आगे, बीजेपी 29 सीटों पर आगे है, आजसू 3, बीएसपी 2, सीपीएमएल 1, निर्दलीय 1, जेवीएम 4 पर आगे है।
ताजा रुझानों में दुमका सीट से JMM के हेमंत सोरेन पीछे चल रहे हैं। हालांकि रुझानों में जेएमएम का गठबंधन आगे चल रहा है।
जुगसलाई विधानसभा सीट से आजसू के रामचंद्र सहिस आगे चल रहे है।
चाईबासा सीट के दूसरे 2 राउंड के बाद रामदास सोरेन 300 वोटों से आगे चल रहे है।
झारखंड के रुझान पूरी तरह से कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में, कांग्रेस+ 45 सीटों पर आगे चल रही हैं, वहीं बीजेपी की बढ़त सिर्फ 25 सीटों पर ही है।
झारखंड के चुनावी रुझानों में बीजेपी ने 29 का आंकड़ा छुआ, वहीं कांग्रेस गठबंधन भाजपा से पीछे हो गई है। कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा, 'कांग्रेस जो कहती है वो करती है। उनका दावा है कि बीजेपी 25 सीटो पर सीमट सकती है।
ताजा रुझानों में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 81 सीटों वाले झारखंड विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है।
जुगसलाई में आजसू के रामचंद्र सहिस 2703 वोटे से चल रहे है। यहां बीजेपी के मुचीराम बाउरी और झामुमो के मंगल कालिंदी के बीच इनका मुकाबला था।
अभी तक के रुझान में बीजेपी के लुईस मरांडी 3209 वोटों से आगे चल रहे हैं वहीं हेमंत सोरेन पीछे हो गए हैं।
प्रारंभिक रुझानों के अनुसार 81 सदस्यीय विधानसभा में 79 सीटों के मिले रुझानों में जहां भाजपा 34 सीटों पर आगे चल रही है वहीं झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 32 सीटों पर आगे चल रहा है।
चाईबासा और चक्रधरपुर में JMM ने बढ़त बना ली है। यहां पर बीजेपी पीछे रह गई है। वोटों के गिनती जारी है।
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में झामुमो के हेमंत सोरेन राज्य कल्याण मंत्री लुइस मरांडी से दुमका में आगे और बरहेट में भाजपा के उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं।