दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर सुनवाई की। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो ने हाई कोर्ट से अपील की थी कि वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान SG तुषार मेहता ने कहा कि केंद्र को सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने पर कोई आपत्ति नहीं है

सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने एक याचिका दायर कर सिंगल जज के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें उन्हें सफदरजंग अस्पताल से उनकी पसंद के प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने से मना कर दिया गया था।

दिल्ली हाई कोर्ट में SG तुषार मेहता ने कहा कि केंद्र को सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने आग्रह किया कि वे लगातार मेडिकल निगरानी में रहें और मेदांता के डॉक्टरों की सलाह के बिना उन्हें डिस्चार्ज न किया जाए। बेंच ने सफदरजंग अस्पताल से उनके सभी मेडिकल रिकॉर्ड के साथ उन्हें ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया और कहा कि लंच के बाद इस पर आदेश जारी किया जाएगा।

सोनम वांगचुक 20 दिन अनशन पर रहे थे। 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से उठा लिया था और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। तब से वह सफदरजंग अस्पताल में हैं। हालांकि, शनिवार को दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के निर्देश पर सोनम वांगचुक को उनकी मर्जी के खिलाफ दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने हाई कोर्ट द्वारा सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की देखरेख करने के लिए यह कदम उठाया।

सोशल मीडिया हैंडल कॉकरोच जनता पार्टी को अभिजीत दीपके नामक युवक ने बनाया था। जिसके इंस्टाग्राम पर 23 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं। सीजेपी और उनके समर्थक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग कर रहे हैं। सोमवार को सीजेपी का प्रतिनिध मंडल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिला था और उनके सामने अपनी तीन माँगें रखी थीं। इनमें प्रधान के इस्तीफे के अलावा सोनम वांगचुक को अस्पताल से छोड़ने और नीट यूजी पेपरलीक के बाद आत्महत्या करने वाले हर छात्र को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की माँग शामिल है।

क्या हैं कॉकरोच जनता पार्टी की तीन प्रमुख मांगें? CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर सौंपी सूची

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिला। सीजेपी की ओर से उसके प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने जेपी नड्डा से मुलाकात की और अपनी मांगों की सूची सौंपी। सीजेपी की ओर से प्रमुख तौर पर तीन मांगें की गई है। पढे़ं पूरी खबर।