ECI Voter List SIR Controversy: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ का अपना दो दिवसीय दौरा टाल दिया है। ये दौरा 7 और 8 अक्टूबर को होना था लेकिन दिल्ली में विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के बीच चुनाव आयोग ने दौरे को पूरी तरह से टाल दिया है।
ज्ञानेश कुमार का दंतेवाड़ा जिले में लोकप्रिय दंतेश्वरी माता मंदिर, बस्तर में चित्रकोट झरना और कवर्धा जिले में भोरमदेव मंदिर का दौरा करने वाले थे। इस दौरे के टलने की जानकारी छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा दी गई।
राज्य चुनाव आयोग ने जारी किया था प्रोटोकॉल
राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, ज्ञानेश कुमार को उनकी यात्रा के चलते राजकीय अतिथि घोषित किया था। उनके लिए आवश्यक प्रोटोकॉल व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए थे लेकिन अब यह पूरी प्रोग्राम ही कैंसिल हो गया है।
राज्य चुनाव आयोग के पत्र में बताया गया है कि यात्रा स्थगित कर दी गई है। पत्र में लिखा है, “यह सूचित किया जाता है कि अपरिहार्य कारणों से चुनाव आयोग ने माननीय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के छत्तीसगढ़ दौरे का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। आयोग से नई तिथि प्राप्त होने पर इसकी सूचना अलग से दी जाएगी।”
जल्द बताया जाएगा नया कार्यक्रम
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने पत्र में कहा है कि संशोधित कार्यक्रम की तारीख की जानकारी निर्वाचन आयोग से मिलने के बाद अलग से दी जाएगी यानी फिलहाल ज्ञानेश कुमार के छत्तीसगढ़ आने की नई तारीख तय नहीं हुई है।
दिल्ली में विपक्ष कर रहा है आक्रामक विरोध प्रदर्शन
बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे वोटर लिस्ट के एसआईआर में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांग रहा है। नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के नेताओं आक्रामकता के साथ मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया था।
इस दौरान विपक्षी दल संसद से चुनाव आयोग तक मार्च करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी शाम तक आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठ गए थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस उन्हें भी हिरासत में ले लिया था और उनका धरना खत्म करा दिया था।
यह भी पढ़ें: ‘रोज का ड्रामा बंद करो और मोदी से सीखो…’, EC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक के सभी दलों के सांसदों के विरोध प्रदर्शन को बीजेपी ने ‘ड्रामा’ करार दिया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ ‘रोज का यह ड्रामा’ बंद करना चाहिए और इसके बजाए काम के आधार पर जनता का जनता का विश्वास और जनादेश हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए। पढ़िए पूरी खबर…
