scorecardresearch

Rohingyas: बांग्लादेश से अंडमान पहुंचे 69 रोहिंग्या, कोस्टगार्ड ने पकड़ा तो बोले- दो हफ्ते पहले भागे थे, रास्ते में खत्म हो गया तेल इसलिए…

मा-बाबर दोआ नाम की यह मोटरबोट सुबह 10.30 बजे मलक्का जेटी पर पहुंची थी। इस बोट पर 19 पुरुष, 22 महिलाएं एवं 28 बच्चे सवार हैं।

Boat
बांग्लादेश से अंडमान पहुंची रोहिंग्याओं की एक मोटरबोट (प्रतीकात्मक फोटो- एएनआई)

Andaman and Nicobar: बांग्लादेश (Bangladesh) से रोहिंग्याओं (Rohingya) की एक मोटरबोट अंडमान निकोबार (Andaman and Nicobar) पहुंची है। इस मोटरबोट में 69 रोहिंग्या सवार हैं। इनका कहना है कि खराब मौसम और ईंधन बीच में खत्म होने के कारण ये लोग अंडमान निकोबर पहुंच गए। उन्होंने यह भी बताया कि 2 हफ्ते पहले वे एक रिलीफ कैंप से भागे थे। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों की मेडिकल जांच की जा रही है और फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय को इस बात की सूचना दे दी गई है।

इनमें 22 महिलाएं और 28 बच्चे भी शामिल

एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को सुबह निकोबार जिले में कोस्टगार्ड ने एक मोटरबोट को पकड़ा, जिस पर सवार 69 रोहिंग्या सवार हैं। मा-बाबर दोआ नाम की यह मोटरबोट सुबह 10.30 बजे मलक्का जेटी पर पहुंची थी। इस बोट पर 19 पुरुष, 22 महिलाएं एवं 28 बच्चे सवार हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह मोटरबोट इंडोनेशिया जा रही थी, लेकिन खराब मौसम के कारण ये लोग अंडमान और निकोबार पहुंच गए। उनका यह भी कहना है कि मोटरबोट का ईंधन भी खत्म हो गया था, जिस वजह से वे यहां पहुंच गए।

2 हफ्ते पहले बांग्लादेश के एक रिलीफ कैंप से भागे थे

अधिकारियों ने बताया कि दो हफ्ते पहले ये लोग बांग्लादेश में एक रिलीफ कैंप से भाग गए थे। एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी की मेडिकल जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन एक मेडिकल टीम इन लोगों की हेल्थ कंडीशन की जांच कर रही है। इसके अलावा, सुरक्षाकर्मियों ने मोटरबोट पर रहिंग्याओं को खाना, पानी दवाएं भी उपलब्ध करवाई हैं। इसके अलावा, गृह और विदेश मंत्रालय को इनके बारे में जानकारी दे दी गई है।

जनवरी 2020 में भी ऐसा ही एक मामला देखने को मिला था, जब बांग्लादेश से आ रही एक नाव को तारमुगली द्वीप के पास रोक दिया गया था। द्वीप प्रतिबंधित उत्तरी सेंटिनल द्वीप से लगभग 34 किमी दूर है। नाव पर 66 रोहिंग्या सवार थे।

पढें राष्ट्रीय (National News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 13-02-2023 at 16:29 IST
अपडेट