BMC Mayor Election: मुंबई नगर निगम चुनाव (BMC Elections) के नतीजे घोषित होने के बाद अब महापौर और उप महापौर के नामों को लेकर संशय खत्म हो गया है। मेयर चुनाव के लिए महायुति की तरफ से बीजेपी की प्रत्याशी रितु तावड़े (Ritu Tawde) का नाम घोषित हुआ है और शिवसेना की तरफ से डिप्टी मेयर प्रत्याशी संजय शंकर घाड़ी (Sanjay Shankar Ghadi) को उम्मीदवार बनाया गया है।
खास बात यह है कि पिछले 40 साल में पहली बार बीएमसी यानी बृहन्मुंबई नगर निगम में बीजेपी का कोई नेता मेयर की कुर्सी पर बैठने वाला है। बीएमसी मुख्यालय में बीजेपी पार्षदों की बैठक के बाद मेयर प्रत्याशी के तौर पर रितु तावड़े का नाम घोषित किया गया है। इसके अलावा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के गुट की पार्टी शिवसेना के संजय शंकर घाड़ी को बीएमसी उपमहापौर चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया।
कौन हैं रितु तावड़े?
बीजेपी की मेयर प्रत्याशी रितु तावड़े की बात करें तो वह BJP की सीनियर कॉर्पोरेटर हैं। वह 2012 में वार्ड नंबर 127 से जीती थीं। वह इसके बाद, रितु तावड़े 2025 के चुनाव में वार्ड नंबर 132 से जीतीं हैं। इसके पहले वह मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन रह चुकी हैं। रितु तावड़े को बीएमसी के मेयर चुनाव के लिए शुरुआत से ही मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था।
यह भी पढ़ें: मुंबई को मिलेगी महिला मेयर, लॉटरी प्रक्रिया से असंतुष्ट शिवसेना यूबीटी ने किया विरोध
संजय घाड़ी होंगे डिप्टी महापौर उम्मीदवार
डिप्टी महापौर की बात करें तो इसके लिए शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर बनाया गया है। BJP के सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद शिवसेना पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। शिवसेना ने कथित तौर पर बीजेपी से उप महापौर पद की मांग की थी। सीटों का गणित शिंदे गुट के पक्ष में है।
बता दें कि बीएमसी के मेयर चुनाव के लिए बहुमत का आंकड़ा 114 का है। BJP के पास 89 सीटें हैं, उसे 26 और पार्षदों की जरूरत है। इसलिए बीजेपी के लिए शिवसेना गुट का समर्थन अहम है। क्या लाडकी बहिन योजना का नाम बदलने वाला है? क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर…
