भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली को फ्लॉप करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने 10 लाख लोगों के आने का दावा किया था लेकिन वो हमें नहीं दिखे।’
INDIA गठबंधन की महारैली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “RSS ने देश की सारी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। यही वजह है- किसान और मजदूर को अपना हक और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। देश का पूरा धन दो-तीन लोगों के हाथ में चला गया है, जिनका लाखों करोड़ रुपये का कर्ज एक सेकंड में माफ हो जाता है। वहीं, मजदूर, किसान या फिर छोटे बिजनेस वाला कर्ज लेकर वापस नहीं कर पाए, तो जेल में डाल दिया जाता है।”
40 प्रतिशत मैदान बिल्कुल खाली था- भाजपा
इस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “10 लाख लोग आने का दावा जो केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा ने किया। आगे उन्होंने तस्वीर दिखाते हुए कहा, रामलीला मैदान करीब 10 से 12 एकड़ का है। इस मैदान का करीब 15 प्रतिशत स्थान स्टेज और स्टेज के आगे जो डी बनता है, उसने लिया है और 40 प्रतिशत मैदान बिल्कुल खाली था। उसमें कोई सीट और कुर्सी नहीं दिख रही है। कुल मिलाकर रामलीला मैदान में 28 हजार सीटें डाली गई थीं। मैं इसका कैलकुलेशन बताया और उसे एसआईआर से भी जोड़ता हूं।”
एसआईआर को भी भाजपा ने रैली को जोड़ा
राहुल गांधी और उनकी टीम ने कहा, “10 लाख लोग आएंगे। 10 लाख लोगों की गणित उनकी थी। अब स्टेज और डी ने 15 फीसदी जगह घेर ली। 40 प्रतिशत जगह को टेंट लगाकर खाली छोड़ दिया जाता है ताकि कोई उसे देख नहीं सके। अब 28000 कुर्सियों में से करीब 5 से 7 हजार कुर्सियां खाली थीं। आगे लोग दिख रहे थे और पीछे और मध्य में खाली कुर्सियां थीं। एसआईआर को लेकर भी राहुल गांधी और कांग्रेस का यह कैलकुलेशन ऐसा ही है।”
कहां थे 10 लाख लोग?
आगे कहा, “राहुल गांधी हल्ला कर रहा कि वोट काट दिया, वोट काट दिया। राहुल गांधी ने खुद कहा था कि हमारे 10 लाख वोटर हैं जो यहां आएंगे। मगर हिसाब किताब देखा जाए तो कितने वाकई इतने लोग आए, अगर इसका हिसाब लिया जाए तो कांग्रेस का पुलिंदा सामने आ जाएगा कि कांग्रेस किस तरह झूठ बोल रही है। कहां थे 10 लाख लोग रामलीला मैदान में, दिखाई नहीं दिए। फोटोग्राफिक की ट्रिक करके, ट्रिक फोटोग्राफी के जरिए दिखा रहे कि भारी भीड़ यहां आई। ट्रिक के माध्यम से कोई नेता नहीं बनता। इस प्रकार के ट्रिक से कोई प्रधानमंत्री नहीं बनता। उन्होंने कहा कि पीएम का मतलब सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं होता बल्कि पी से पसीना और एम से मेहनत होता। पसीने और मेहनत के दम पर कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री बनता है, जो कांग्रेस और उनके साथ जुड़े परिवारवादी पार्टी के नेता कतई नहीं कर सकते। ये सब मिलकर 10 लाख लोग नहीं जुटा पाए।”
राहुल की अपील पर भी कसा तंज
आगे संबित पात्रा ने राहुल गांधी के अपील पर जवाब देते हुए कहा, “राहुल गांधी ने अपील की थी जो लोग रैली में आएं वे दुकानदारों से कुछ खरीदारी भी करें, ताकि कुछ भरपाई हो सके। आप गलतफहमी में हैं, राहुल गांधी को आपने कभी चांदनी चौक में शॉपिंग करते हुए देखा है, उनका पासपोर्ट देखिए, वियतनाम का मुहर लग चुका है, थाईलैंड का भी मुहर लग चुका है। उनकी आज की दिहाड़ी हो चुकी है शाम की फ्लाइट देखिएगा शॉपिंग करने जा ही रहे होंगे। उन्होंने ठीक कहा कि शॉपिंग करेंगे लेकिन यह नहीं कहा कि यहां (दिल्ली के चांदनी चौक) से करेंगे।”
यह भी पढ़ें: ‘हम मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार से नफरत नहीं करते…’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी- लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली’ में 20 से अधिक दल शामिल थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि देशद्रोह के लिए ज्ञानेश कुमार अपने पद से हटेंगे और जेल जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
