भाजपा के तेज तर्रार प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पर एक प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा। साथ ही कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला। इस दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे यूजीसी रेगुलेशन के मुद्दे पर सवाल पूछा तो वह उससे बचते नजर आए।

बता दें कि यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लेकर जनरल कैटेगरी के छात्रों ने विरोध किया। साथ ही रेगुलेशन को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया जहां सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी।

ममता सरकार को घेरा

सुधांशु त्रिवेदी ने अपने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,”कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल को एक सख्त निर्देश दिया है, जिसमें कहा गया है कि सीमा पर बाड़ लगाने के काम के लिए जमीन अलॉटमेंट की प्रक्रिया को 31 मार्च 2026 तक साफ किया जाए। यह साफ दिखाता है कि घुसपैठियों के वोटों के लालच में राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया गया। इस फैसले से यह सच्चाई सामने आ गई है कि TMC घुसपैठियों के प्रति हमदर्दी रखती है।”

आगे कहा,”पश्चिम बंगाल के लोग इस सरकार को नकार देंगे, जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला है, और आने वाले चुनावों में BJP को चुनेंगे।”

कर्नाटक की सरकार पर भी साधा निशाना

साथ ही कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, और हाल ही में यह खबर सामने आई है कि कर्नाटक वाइन मर्चेंट्स एसोसिएशन ने कांग्रेस सरकार पर ₹6,000 करोड़ के शराब घोटाले का आरोप लगाया है।

यूजीसी के सवाल पर काटी कन्नी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिरी दौर में जब एक पत्रकार ने पूछा कि यूजीसी के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दिया है तो पार्टी की इस पर क्या भावना है। जवाब में सुधांशु ने कहा,”चूंकि वह मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय ने उस पर स्थगन आदेश दे दिया है इसलिए उसपर टिप्पणी करना उचित नहीं है परंतु एक बार स्पष्ट है कि हम किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देंगे और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। आगे पढ़िए ‘सनातन को बांटने वाले UGC नियम पर रोक लगाने के लिए आभार’, SC के फैसले पर बोले गिरिराज, फिर डिलीट किया ट्वीट