बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने 174 यात्रियों को लेकर इजरायल जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की सह-पायलट की कोशिश को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर गांधी परिवार की चुप्पी को लेकर हमला बोला। उन्होंने इसे गांधी परिवार द्वारा ‘आतंकवाद को दिया जा रहा मौन समर्थन’ करार देते हुए कहा कि पूरे देश को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इस आचरण को गंभीरता से देखना चाहिए।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह रवैया कई गंभीर प्रश्न खड़े करता है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “परिवार की राजमाता सोनिया गांधी की आंखें कभी बाटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों के लिए नम हो गई थीं। अब उनके पास कैप्टन स्मित की वीरता के लिए संवेदना का एक शब्द भी नहीं है। फलस्तीनी मुद्दे का झोला लेकर घूमने वाली राजकुमारी (प्रियंका गांधी वाड्रा) अपने उस झोले से सांत्वना का एक रुमाल तक नहीं निकाल पाईं।”

सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार के दिशाहीन राजकुमार राहुल गांधी कभी गाजा के हालात पर व्यथित थे, जो अब अपने वोट बैंक के दबाव में इतने भयभीत नजर आ रहे हैं कि वह स्मित मच्छार के अदम्य साहस की सराहना में एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से इस पर स्पष्ट जवाब की मांग की।

नेतन्याहू ने स्मित से की बात

बता दें कि कैप्टन स्मित मच्छार ने को-पायलट द्वारा उन किए गए हमले को विवरण विस्तार से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिया है। उन्होंने बताया कि वो ओमानी को-पायलट प्रार्थना के लिए उठा था लेकिन फिर उसने अचानक हमला शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले इतनी तीव्रता से किए गए कि उन्हें धुंधला दिखने लगा था। स्मित मच्छार का दुबई में इलाज चल रहा है। ऐसे में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वीडियो कॉल के जरिए स्मित से बातचीत की। उन्होंने स्मित मच्छार को इजरायल, भारत और पूरी दुनिया का हीरो बताया, जबकि स्मित ने नेतन्याहू को बातचीत में हाईजैक की घटना की पूरी कहानी बताई।

यह भी पढ़ें: कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट का नाम आया सामने, 2024 में कट्टरपंथी सोच के चलते हुआ था बैन

फ्लाई दुबई फ्लाइट संख्या FZ1073 को हाईजैक करने की कोशिश के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले उन्हीं के को पायलट यानी हमलावर की पहचान हो गई है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को पायलट की पहचान हमाम अल-हम्मामी के रूप में हुई है जो कि ओमान का नागरिक है। हालांकि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले ही उसकी नागरिकता की पुष्टि कर दी थी। पढ़िए पूरी खबर…