भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कोविड-19 के लक्षण सामने आने के बाद गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पात्रा को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता में कोविड-19 के लक्षण सामने आए थे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पात्रा अक्सर टेलीविजन डिबेट शो में दिखाई देते हैं और मुखर रूप से अपनी पार्टी और सरकार का बचाव करते हैं।
वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और उन्होंने गुरुवार को भी कई ट्वीट किए। संबित पात्रा साला 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में ओडिशा के पुरी से चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि बीजेडी नेता से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। इससे पहले, महाराष्ट्र के दो मंत्रियों एनसीपी के जितेंद्र आव्हाड और कांग्रेस के अशोक चव्हाण को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। आव्हाड ठीक हो चुके हैं जबकि अशोक चव्हाण नांदेड़ के अपने गृह क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं।
UP, Uttarakhand Coronavirus LIVE Updates
संबित पात्रा में कोरोना जैसे लक्षण पाए जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी फैन @narendramodi177 नाम से एक यूजर लिखते हैं, ‘प्लीज अपना ध्यान रखिए। आपके लिए ढेर सारी प्रार्थनाएं।’ इंडियन कास्त्रो @Mr_Singh86_ लिखते हैं, ‘किस तारीख को पुलिस ने उन्हें पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा। ये इन लोगों की कोई नई रणनीति लगती है।’
दिव्या राय @raidivya27 लिखती हैं, ‘संबित पात्रा को कोविड लक्षण नजर आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।’ नागरिक पत्रकारिता @Journo_Citizen नाम से यूजर लिखते हैं, ‘उम्मीद है कि जो लोग पात्रा के संपर्क में आए वो क्वारंटाइन सेंटर भेजे जाएंगे। आइए प्रार्थना करते हैं कि वो किसी भी बच्चे के संपर्क में ना आए हों।’
Rajasthan, Gujarat Coronavirus Live Updates
बता दें कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 194 और लोगों की मौत हो जाने से इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,531 हो गई और संक्रमण के 6,566 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,58,333 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि देश में 86,110 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, 67,691 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक 42.75 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’ देश में जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।