भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है जो आगामी 2029 लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों के लिए संगठन के लिए काम करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में कई नए चेहरों को जगह दी गई है। बीजेपी की इस नई टीम का चयन करते हुए उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखा गया है, इसीलिए यूपी से 8 चेहरों को इस टीम में जगह दी गई है जिसमें से 2 मुस्लिम चेहरे हैं।

बीजेपी की नई टीम में जिन दो मुस्लिम चेहरों को जगह मिली है उनमें तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली का नाम शामिल है। दोनों ही उत्तर प्रदेश से हैं। तारिक मंसूर यूपी विधानपरिषद के सदस्य हैं जबकि बासित अली उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे।

कौन हैं डॉ. तारिक मंसूर?

बीजेपी की नई टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए तारिक मंसूर ने इस जिम्मेदारी को रिपीट किया है। जी हां, वह पहले भी इस टीम का हिस्सा थे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ही थे। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के पूर्व वाइस चांसलर तारिक मंसूर उत्तर प्रदेश में बीजेपी का बड़ा मुस्लिम फेस हैं। बीजेपी ने उन्हें MLC भी मनोनीत किया था। उन्हें पार्टी के इंटेलेक्चुअल फेस के रूप में जाना जाता है। मुसलमानों में बीजेपी को मजबूत करने में वह अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं।

कौन हैं बासित अली?

बीजेपी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए कुंवर बासित अली जमीन स्तर के कार्यकर्ताओं में से एक हैं। वह हमेशा जमीनी कामकाज में एक्टिव नजर आते हैं। अभी तक उनके पास यूपी अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी जिसे उन्होंने बखूभी निभाया और इसीलिए पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय पद से सम्मानित किया है।

बासित अली से पहले जमाल सिद्दीकी इस पद पर थे जिनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। बासित अली जमीनी स्तर पर पार्टी की विभिन्न पहलों जैसे ‘कौमी चौपाल’, ‘मदरसों और दरगाहों में योग सत्र’, और ‘मोदी मित्र’ अभियानों का नेतृत्व करते आए हैं।

यूपी से इन चेहरों को मिली जगह

बीजेपी की नई टीम में उत्तर प्रदेश से जिन 8 चेहरों को जगह मिली है उनमें रेखा वर्मा, तारिक मंसूर, स्मृति ईरानी, हरीश दि्वेदी, भोला सिंह, संगीता यादव, अमरपाल मौर्या और कुंवर बासिल अली का नाम शामिल है। इनमें 3 महिलाएं हैं।

कैसी है बीजेपी की नई टीम?

भाजपा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 महासचिव हैं। स्मृति ईरानी को महासचिव की जिम्मेदारी मिली है जबकि वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाईं गईं हैं। वहीं बीएल संतोष संगठन महामंत्री बने हैं। बीजेपी के सबसे चर्चित नामों में से एक आईटी सेल के हेड अमित मालवीय को हटा दिया गया है। उनकी जगह दीपक महस्के को नया आईटी सेल हेड बनाया गया है।

11 नेता बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव

भाजपा ने कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ भोला सिंह, डॉ प्रदीप वर्मा, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम वेंकेटेशन, मनोज तिग्गा, सिद्धार्थ शम्भू को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।

यह भी पढ़ें: New BJP Team: नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी और राम माधव को भी मिली जगह, हटाए गए अमित मालवीय

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरान को भी जगह दी गई है। पार्टी नेतृत्व में यह फेरबदल लंबे समय से प्रतीक्षारत था और यह मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुगाहट से पहले हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर…