कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने गुरुवार को संसद परिसर में अपने साथियों के साथ खिलौने वाला ‘बंदर’ हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से सदन में दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज का जवाब देने की मांग की।

पवन खेड़ा के इस प्रदर्शन को लेकर झारखंड बीजेपी के चीफ और बीजेपी आदित्य साहू ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग चोर हैं। ये हेमंत सरकार में शामिल होकर झारखंड में बंदर का नाटक कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को भी चैलेंज किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में दम है तो झारखंड जाकर छात्रों से बात करें और हेमंत सरकार से छात्रों द्वारा की जा रही सीबीआई जांच की मांग मानने के लिए कहें।

‘कांग्रेस के समर्थन से छात्रों की नौकरियां बेच रही हेमंत सरकार’

आदित्य साहू ने कहा, “कांग्रेस के समर्थन से झारखंड में सरकार चल रही है। हमारे छात्र वहां बीस दिन से आमरण अनशन कर रहे हैं। अगर राहुल गांधी में दम है तो झारखंड में जाकर छात्रों से बात करें। सिर्फ दिल्ली से ट्वीट कर देने और बाइट देने से नहीं चलेगा।”

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने हेमंत सरकार को समर्थन दिया है। वो छात्रों की नौकरी बेचने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी में दम है तो मुख्यमंत्री आवास पर जाकर धरने पर जाकर बैठें, आंंदोलन करें और सरकार को चेतावनी दें व छात्रों की सीबीआई जांच की पूरी करवाएं।

आदित्य साहू ने आगे कहा कि सरकार अगर सीबीआई जांच की मांग नहीं मानती है तो राहुल गांधी को समर्थन वापस लेकर छात्रों के साथ आमरण अनशन पर बैठना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थन से वहां सात सालों से छात्रों की नौकरियां बेचने का काम किया जा रहा है। ये नौकरियां बेचने वाले लोग है। कांग्रेस चोर है, कांग्रेस के लोग खुद बंदर हैं। 

टोकन साहू ने भी कांग्रेस पर उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री टोकन साहू ने कहा कि यही कांग्रेस का दोहरा रवैया है कि जब दिल्ली में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन होता है तो विपक्ष उसमें शामिल हो जाता है। लेकिन अब जब झारखंड में छात्रों का आंदोलन हो रहा है, तो ये लोग कहां हैं?, सपा कहा है?, कांग्रेस कहां है? 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने NEET मामले पर तुरंत संज्ञान लिया, कानून बनाया गया, सबसे कड़ी सजा का प्रावधान किया गया और दोषियों को जेल भेजा गया। छात्रों के प्रति मोदी सरकार की नीयत बिल्कुल साफ है। मोदी सरकार ने परीक्षाओं के लिए कानून भी बनाया है और वह छात्रों के साथ खड़ी है।

यह भी पढें: राहुल गांधी को बस घड़ियाली आंसू बहाना आता है- धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि नेता प्रतिपक्ष (राहुल गांधी) को सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाना आता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।