शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में जाने से पहले उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर बड़ा प्रहार किया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि वे यूबीटी के सांसदों और विधायकों को तोड़ रहे हैं क्योंकि वो बाबा साहेब का संविधान बदलना चाहते हैं।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि मतदाताओं ने साल 2024 में उन्हें ऐस करने से रोक दिया था और उन्हें सिर्फ 240 सांसद मिले थे लेकिन अब वो पार्टियों को तोड़कर इस काम को अंजाम देना चाहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य संविधान को बदलना है।
‘बीजेपी को सरकार चलाना नहीं आता’
आदित्य ठाकरे ने कहा कि बीजेपी देश में दंगे करवा सकती है, अफरा-तफरी मचा सकती है और प्रचार कर सकती है, लेकिन एक बात पक्की है कि BJP को सरकार चलाना नहीं आता। हम मुंबई की BMC और पुणे की PMC में यह देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के सभी जन-प्रतिनिधियों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फंड नहीं मिल रहा है।
वोट देने वालों को कई अहमियत नहीं बची- अबू आजमी
महाराष्ट्र में सपा के विधायक अबू आजमी ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर कहा, “यह बहुत गलत तरीका है। इसमें वोटर की कोई अहमियत नहीं रह जाती। अगर कोई किसी खास विचारधारा के नाम पर वोट मांगता है और फिर उस विचारधारा और पार्टी को छोड़ देता है, तो कानून बदला जाना चाहिए। अगर कोई पार्टी छोड़ना चाहता है, तो उसे पहले इस्तीफा देना चाहिए और फिर दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा, “ऐसा रोज हो रहा है। राजनीतिक पार्टियां लगातार तोड़ी जा रही हैं। यह देश में लोकतंत्र की हत्या जैसा है। मुझे दुख है कि आज कई कार्यकर्ता और नेता लालची, मौकापरस्त और डरपोक हो गए हैं। वे यह सब सिर्फ पैसे के लिए कर रहे हैं। यह देश के लिए बहुत नुकसानदायक है।”
यह भी पढ़ें: ‘धोखेबाजों को बर्फ की सिल्ली पर लिटाऊंगा…’, आदित्य ठाकरे ने किसे दी वॉर्निंग
जब शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनका हिंदुत्व चूल्हा जलाता है और बीजेपी का हिंदुत्व घर जलाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
