भोपाल हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वे कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि माँ का दूध पिया है तो कुछ दिन तालिबान में गुज़ारो।
मीडिया से बात करते हुए रामेश्वर शर्मा कह रहे हैं कि एक बात कान खोलकर सब को समझ लेना चाहिए कि यह हिंदुस्तान है। यहां बाबा साहब का संविधान चलता है। अगर भारत की धरती पर पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए जाएंगे, तो कुचले जाओगे। भाजपा नेता ने कहा, “काननों अपना सिकंजा कसेगा, हम मुल्ला और मौलवियों को बताना चाहते हैं कि नवाज़ पढ़वाओ, खूब तालीम की शिक्षा दो। लेकिन बता दो कि ये देश हिंदुस्तान है।”
भाजपा नेता ने कहा, “देश के अंदर मां बाप की भी ड्यूटी है कि वे अपने बच्चों को देश के बारे में बताए। देश में हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगना चाहिए और इतना ही तुमको पड़ी है और तालिबानियों से मिलना है। तो अगर अपनी मां का दूध पिया है, तो कुछ दिन अफगानिस्तान में तालिबान के साथ गुजरिए। कुछ दिन पाकिस्तान में रह कर दिखाओ।”
रामेश्वर शर्मा ने कहा, “भारत इकलौता देश है जो तुम्हारी बदतमीजियां सह कर भी तुमको सहारा देता है। तुम्हें उठता है, तुम्हारी मदद करता है। इसलिए देश के लिए मरमिटने वाला बनो ताकि देश सलाम करे। अगर तुमने देश के खिलाफ बदतमीजियां की तो कानून का डंडा और सिकंजा दोनों पड़ेगा और जो बचाने आयेगा उसपर भी डंडा होगा।”
इससे पहले रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस को लेकर एक विवादित बयान दिया था। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और तालिबान के एक सिक्के के दो पहलू कहने का आश्य केवल इतना है कि इस समय पूरे विश्व में घट रही आंतकवादी घटनाओं की कांग्रेस निंदा नहीं कर रही है। वह अपने मित्र देश पाकिस्तान और चीन से भी अफगानिस्तान में हो रही आतंकी घटनाओं को लेकर कुछ नहीं कह पा रही।
शर्मा ने कहा था कि अफगानिस्तान की सत्ता का उखाड़ कर आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया है। वहा पर र्निदोषों की हत्या हो रही है। आम व्यक्ति का जीवन जीना मुश्किल हो गया है। आतंकियों ने लूटपाट मचा रखी है। आम व्यक्ति का जीवन असुरक्षित हो गया है। इस पूरी घटना पर कांग्रेस चुप है।
साथ ही मुस्लिम देश जिनके साथ कांग्रेस दोस्ती और दोस्ताना व्यवहार की बात करती है, उनके द्वारा भी कोई निंदा नहीं हो रही। क्या यह घटनाएं आने वाले दिनो में विश्व के मानचित्र पर कोई प्रभाव नहीं छोड़ेगी। क्या यह सामान्य घटनाएं है।