संजय राउत की टिप्पणी पर बोले देवेंद्र फडणवीस- Congress को अंडवर्ल्ड से होती थी फंडिंग, क्या उसी के सहारे जीतती थी चुनाव?
राउत ने बुधवार को दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा मुंबई में पुराने डॉन करीम लाला से मिलने आती थीं। हालांकि इसपर बवाल होने के बाद उन्होंने सफाई दी है।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर शिवसेना नेता संजय राउत की टिप्पणी पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम ने कहा है कि क्या कांग्रेस को अंडरवर्ल्ड से फंडिंग होती थी। उन्होंने सवाल किया है कि क्या कांग्रेस इसी फंडिंग के सहारे चुनाव जीतती थी? इंदिरा गांधी मुंबई क्यों आती थी?
राउत ने बुधवार को दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा मुंबई में पुराने डॉन करीम लाला से मिलने आती थीं। राउत की इसी टिप्पणी के बहाने कांग्रेस पर निशाना लगाते हुए कहा ‘संजय राउत ने दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। वह मुंबई क्यों जा रही थीं और क्या कांग्रेस मुंबई के अंडरवर्ल्ड द्वारा वित्त पोषित थी? क्या यह (उस समय) राजनीति के अपराधीकरण की शुरुआत थी?’ क्या वह ‘बाहुबल’ का इस्तेमाल कर चुनाव जीतती थीं।’
संजय राउत ने कहा है कि एक वक्त था जब दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील, शरद शेट्टी मुंबई का पुलिस कमिश्नर कौन होगा इसे तय करते थे। यही नहीं ये तीनों ‘मंत्रालयों’ का भी बंटवारा करते थे। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी को इन सवालों के जवाब देने होंगे। कांग्रेस नेता आखिर क्यों अपनी सुप्रीम लीडर रहीं इंदिरा पर उठ रहे इन सवालों पर चुप्पी क्यों साधे बैठे हैं। क्या कांग्रेस ने मुंबई हमलों का समर्थन किया? कांग्रेस इस पर सफाई क्यों नहीं दे रही?’
वहीं अपने बयान पर बवाल होने के बाद राउत ने सफाई दी है। शिवसेना नेता ने कहा कि इंदिरा ही नहीं बल्कि कई नेता करीम लाला से मुलाकात करने आते थे। अगर किसी को लगता है कि मेरे बयान से इंदिरा गांधी की छवि को नुकसान पहुंचा या किसी की भावनाएं आहत हुईं, तो मैं उसे वापस लेता हूं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।