भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत के बाद राज्य-भर में भाजपा समर्थकों के बीच खुशी की लहर है। इसी बीच राज्य के आसनसोल में स्थित एक दुर्गा मंदिर जो स्थानीय तनाव के कारण कई वर्षों से बंद था उसे सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया।

जानकारी अनुसार श्री श्री दुर्गामाता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित यह मंदिर सालभर आमतौर पर बंद रहता था। इसे केवल दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा जैसे त्योहारों पर ही आंशिक रूप से खोला जाता था। लेकिन अब सत्ता पलट के बाद इसे सामान्य तौर पर खोल दिया गया। पश्चिम बर्धमान जिले की सभी 9 सीटों पर भाजपा की जीत के बाद मंदिर के खुलने से स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।

मंदिर के लंबे समय तक बंद रहने के पीछे सामुदायिक तनाव और प्रशासनिक प्रतिबंध बताए जाते रहे हैं। मंदिर खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस मौके को उत्सव की तरह मनाया गया।

आसनसोल उत्तर से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, जिन्होंने जीत के बाद मंदिर को सालभर खोलने का वादा किया था इस दौरान मौके पर पहुंचे और मंदिर खुलवाने में भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों के लिए यह केवल धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक बदलाव का प्रतीक भी माना जा रहा है।

गौरतलब है कि इस चुनाव में भाजपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए 293 में से 206 सीटें जीतकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को सत्ता से बाहर कर दिया। भाजपा ने 147 के बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार किया, जबकि टीएमसी को 80 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण की तारीख तय, बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है और शपथ ग्रहण की तारीख भी तय हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्य अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बताया है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…