तमिलनाडु सरकार की कैबिनेट मीटिंग को लेकर बवाल मचा हुआ है। कहा जा रहा कि टीवीके सरकार की इस मीटिंग में दो बाहरी लोग शामिल हुए हैं। इसे लेकर अब डीएमके ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही अब भाजपा ने राज्यपाल से इसकी शिकायत की है।

राज्य सरकार की कैबिनेट मीटिंग की एक शिकायत को लेकर शनिवार को भाजपा ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर की ओर रुख किया है। भाजपा ने राज्यपाल से शिकायत की है कि मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की कैबिनेट मीटिंग में दो बाहरी लोग शामिल हुए, उन व्यक्तियों के पास कोई आधिकारिक सरकारी पद नहीं था।

भाजपा ने दोनों की पहचान बताई

प्रदेश भाजपा प्रमुख नैनार नागेंद्रन ने बताया कि दोनों की पहचान जॉन अरोकियासामी और विष्णु रेड्डी के रूप में की है। ये वही व्यक्ति हैं जिनके खिलाफ डीएमके ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कैबिनेट मीटिंग में भाग लिया और सरकारी अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति और राज्य प्रभारी अरविंद मेनन के साथ राज्यपाल से मुलाकात के बाद नैनार नागेंद्रन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैंने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से उचित कार्रवाई करने के लिए याचिका दायर की है।”

लोकभवन ने जारी की प्रेस रिलीज

लोकभवन की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, भाजपा ने ज्ञापन सौंपा हैं, जिसमें टीवीके सरकार पर आरोप लगाया है कि तमिलनाडु कैबिनेट की मीटिंग में मंत्रियों के साथ दो बाहरी व्यक्ति उपस्थित थे, जिसे अवैध कृत्य और गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन बताया गया है।

प्रेस रिलीज में कहा गया कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कथित उल्लंघन की कड़ी निंदा की और राज्यपाल से उचित कानूनू कार्रवाई शुरू करने की आग्रह किया। ज्ञापन में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से यह भी अनुरोध किया कि वे मुख्यमंत्री विजय को यह सुनिश्चित करने की राय दें कि ऐसी घटनाएं दोबारा न घटे।

टीवीके ने दी सफाई

इसी बीच, सत्ताधारी पार्टी टीवीके ने कहा कि जॉन आरोकियासामी और विष्णु रेड्डी दोनों को मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है और इसलिए वे अब निजी व्यक्ति नहीं हैं। डीएमके की पुलिस शिकायत के मुताबिक, दोनों व्यक्ति आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: मद्रास हाई कोर्ट पहुंचे विरोधी, सीएम विजय की पेराम्बूर जीत के खिलाफ 4 चुनावी याचिकाएं दायर

मद्रास हाई कोर्ट में चार चुनावी याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय के पेरम्बूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने को चुनौती दी गई है। इनमें से दो याचिकाएं डीएमके नेता आर.डी. शेखर और इंडिगो इरुदयाराज ने दायर की हैं। वहीं बाकी की दो याचिकाएं दो मतदाता टी.एन. लक्ष्मी नरसिम्हन और एस. दिनेश ने दायर की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें