India AI Impact Summit: गेट्स फाउंडेशन के चेयपर्सन बिल गेट्स राजधानी दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट (India AI Impact Summit) में शामिल होंगे या नहीं? मंगलवार (17 फरवरी 2026) सुबह सोशल मीडिया पर अचानक यह खबर सुर्खियों में आ गई कि बिल गेट्स India AI Impact Summit में भाग नहीं लेंगे। लेकिन अब इन अटकलों पर गेट्स फाउंडेशन ने विराम लगा दिया है।
Mint की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फाउंडेशन के एक प्रवक्ता ने यह स्पष्ट किया है कि कि नई दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट में बिल गेट्स शामिल होंगे और उनका कीनोट भी देंगे।
बता दें कि 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली के भारत मण्डपम में चल रहे इस इवेंट में दिग्गज टेक्नोलॉजी एग्जिक्युटिव्स, इंडस्ट्री लीडर्स, पॉलिसीमेकर्स, फाउंडर्स को समिट की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लेकिन मंगलवार को इस वेबसाइट पर बिल गेट्स का नाम नहीं थी। इसके बाद यह खबर फैल गई कि माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर इस इवेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
बिल गेट्स को लेकर क्यों फैली अफवाह?
मंगलवार सुबह कई मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया था कि बिल गेट्स समिट में नहीं आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि जेफरी एप्सटीन केस से जुड़ी लेटेस्ट रिलीज फाइलों में गेट्स का नाम आने के चलते यह कथित फैसला लिया गया है। शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें गेट्स का नाम ‘Key Attendees (Visionaries on the Global Stage)’ की लिस्ट में नहीं था।
बिल गेट्स का नाम सोमवार तक वेबसाइट पर ‘Key Attendees’ में शामिल था। लेकिन मंगलवार को जब लोगों ने देखा कि गेट्स का नाम नहीं है तो उनके इवेंट में शामिल ना होने की खबर वायरल हो गई। रिपोर्ट में गेट्स फाउंडेशन के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि, ”बिल गेट्स के एआई इम्पैक्ट समिट अटेंड ना करने के दावे करने वालीं मीडिया रिपोर्ट्स गलत हैं। वह तय कार्यक्रम के अनुसार भाग ले रहे हैं और निर्धारित समय पर अपना कीनोट (मुख्य भाषण) देंगे।”
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट
बिल गेट्स उन ग्लोबल दिग्गज टेक लीडर्स में शामिल हैं जो सोमवार से दिल्ली में शुरू हुए एआई इम्पैक्ट समिट में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा इस इवेंट में ओपनएआई के फाउंडर सैम ऑल्टमैन, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई समेत कई अन्य दिग्गजों के शामिल होने की भी उम्मीद है।
सोमवार (16 फरवरी 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समिट का उद्घाटन किया था। इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियो के AI पवेलियन का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने जियो द्वारा विकसित विभिन्न AI आधारित मॉडलों और सॉल्यूशंस की जानकारी ली।
एआई इंपैक्ट समिट: भारत के लिए क्यों अहम है यह मौका
एआई आज प्रमुख और तेजी से व्यापक होती जा रही तकनीक है। वर्ष 2029 तक ‘डेटा स्टोरेज, कंप्यूटेशनल क्षमता और ऊर्जा आवश्यकताओं समेत इसके लिए जरूरी बुनियादी ढांचे में लगभग तीन ट्रिलियन डालर का निवेश होने का अनुमान है। अलबत्ता, एआई के सामाजिक-आर्थिक लाभों को लेकर अनिश्चितताएं बनी हुई हैं। भारत में हो रहे सम्मेलन में इनको लेकर रास्ता ढूंढने की कोशिश की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
