Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि एनडीए कई सीटों पर आगे चल रहा है। सुबह 10.50 बजे के रुझानों में एनडीए 190 सीटों पर और महागठबंधन 50 सीटों पर आगे चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी भी 50 का आंकड़ा पार कर 80 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहीं गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट से आगे चल रही हैं। कुछ ही देर में यह क्लियर हो जाएगा कि जनता राज्य के सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को दूसरा मौका देगी या बदलाव का रास्ता चुनेगी।

Bihar Chunav Parinaam LIVE | Bihar Election Commission Result 2025 LIVE| बिहार चुनाव के रुझानों का शेयर मार्केट पर कैसा असर

Live Updates

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स पढ़ने के लिए जनसत्ता LIVE ब्लॉग फॉलो करें…

06:41 (IST) 14 Nov 2025

NDA का जाना तय है- मृत्युजंय तिवारी

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि हम सफल होंगे। बिहार में महागठबंधन सरकार बनाएगा। नतीजे निश्चित रूप से हमारे पक्ष में होंगे। जनता ने अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए जनादेश दिया है। NDA का जाना तय है।”