बिहार में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और वह बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मंगलवार को इस्तीफा देने के बाद सर्वसम्मति से बिहार के सीएम चुने गए सम्राट चौधरी बुधवार को शपथ लेंगे। आजादी के बाद आखिरकार अब बिहार में बीजेपी का सीएम होगा। सूबे के नए मुख्यमंत्री को लेकर अब चर्चा तेज है और उनके राजनीतिक सफर के अलावा उनकी संपत्ति के बारे में भी लोगों की दिलचस्पी है। हम आपको बताएंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कितने अमीर हैं। आपको बताते हैं 20 साल तक बिहार के सीएम रहे नीतीश कुमार की तुलना में सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति कितनी है। जानें बिहार के पूर्व और नए- दोनों मुख्यमंत्रियों की नेट वर्थ, प्रॉपर्टीज, निवेश और चल-अचल संपत्तियों के बारे में…
नवंबर 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में सम्राट चौधरी ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति का जिक्र किया था। सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति 11 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
सम्राट चौधरी की आय
वित्त वर्ष 2024-25 में सम्राट चौधरी की आय लगभग 17.91 लाख रुपये, 2023-24 में 14.92 लाख रुपये, 2022-23 में 13.99 लाख रुपये, 2021-22 में 16.61 लाख रुपये और 2020-21 में करीब 12.59 लाख रुपये आय रही।
सम्राट चौधरी की चल संपत्ति
चुनाव आयोग को दी जानकारी के मुताबिक, बिहार के नए सीएम के पास उस समय कुल 1,35,000 रुपये कैश था जबकि उनकी पत्नी के पास 35 हजार रुपये होने की जानकारी दी गई थी।
सम्राट चौधरी, उनकी पत्नी और बच्चों के बैंक अकाउंट में करीब 27 लाख रुपये की रकम जमा थी।
इसके अलावा बॉन्ड, डिबेंचर्स और अलग-अलग कंपनियों के शेयरों में कुल 31 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। उनके पीपीएफ अकाउंट में 10 लाख रुपये से ज्यादा की रकम है जबकि अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में सम्राट चौधरी ने 18 लाख रुपये से ज्यादा जमा किए हैं। सम्राट चौधरी और उनके बच्चों के पास LIC, SBI और HDFC Life की इंश्योरेंस पॉलिसी हैं जिनकी कुल वैल्यू 55 लाख रुपये से ज्यादा है।
उनके पास एक बोलेरो नियो कार है जिसकी वैल्यू चुनावी हलफनाम में 7 लाख रुपये से ज्यादा दिखाई गई है। सम्राट चौधरी के पास कुल 200 ग्राम सोना है जिसकी वैल्यू अभी करीब 30 लाख रुपये से ज्यादा है जबकि उनकी पत्नी के पास भी 200 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी होने की बात कही गई थी।
सम्राट चौधरी की अचल संपत्ति
प्रॉपर्टीज की बात करें तो सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी के पास 3 करोड़ 86 लाख रुपये से ज्यादा की कृषि भूमि, 4 करोड़ 91 लाख रुपये से ज्यादा की गैर-कृषि योग्य भूमि और 58 लाख रुपये से ज्यादा की कमर्शियल बिल्डिंग होने की जानकारी दी गई थी।
नीतीश कुमार की चल-अचल संपत्ति
राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल लेटेस्ट एफिडेविट में उनकी कुल संपत्ति करीब 1.66 करोड़ रुपये के आसपास बताई गई है। बता दें कि इसमें उनकी चल-अचल दोनों संपत्तियां शामिल हैं। इसमें बैंक में जमा पैसे, थोड़ी-बहुत जमीन और जरूरी निजी संपत्ति शामिल है।
लेटेस्ट एफिडेविट के मुताबिक, नीतीश कुमार के पास 1.66 करोड़ रुपये की कुल चल और अचल संपत्ति है। चल संपत्ति की बात करें तो इसकी वैल्यू 17.91 लाख रुपये हैं। उन्होंने अपने पास कुल 20552 रुपये नकद होने की जानकारी दी है। बिहार सीएम के पास सोने-चांदी की एक अंगूठी है। सोने की अंगूठी का वज़न करीब 20 ग्राम है और इसकी कीमत करीब 2.37 लाख रुपये है। पढ़ें पूरी खबर…
यह भी पढ़ें: इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार का पहला पोस्ट, बोले- अब नई सरकार यहां का काम देखेगी
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने केे बाद पहले सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब नई सरकार बिहार का काम देखेगी। नई सरकार कोवो पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। पढ़ें पूरी खबर…
