Bihar Cabinet Expansion: गुरुवार को बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। सम्राट कैबिनेट में कुल 32 नए मंत्रियों को जगह मिली है। सम्राट चौधरी के सीएम पद की शपथ के साथ ही दो डिप्टी सीएम ने शपथ ली थी। इस तरह सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 35 सदस्य हो गए हैं।

सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार में जाति और वर्ग का संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है। मंत्रिमंडल में जनरल कैटेगरी, ओबीसी, ईबीसी और एससी वर्ग के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। आइए जानें मंत्रिमंडल में किस जाति और वर्ग से कितने मंत्री बनाए गए हैं।

सामान्य वर्ग (GC) के मंत्री

पिछले बिहार विधान सभा चुनाव में राजपूत समुदाय से सर्वाधिक 30 से अधिक विधायक चुने गये थे। सम्राट कैबिनेट में इसका असर दिखा और जातीय आधार पर देखें तो सर्वाधिक 4 राजपूत नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मुस्लिम समुदाय से सिर्फ जमा खान को मंत्री पद दिया गया है। हालांकि, वो भी सामान्य श्रेणी से ही आते हैं।

  • राजपूत समाज से 4 मंत्री — संजय टाइगर, श्रेयसी सिंह, लेसी सिंह और संजय कुमार सिंह।
  • भूमिहार समाज से 3 मंत्री — डिप्टी सीएम विजय चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
  • ब्राह्मण समाज से 2 मंत्री — मिथलेश तिवारी और नीतीश मिश्रा

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को कितना प्रतिनिधित्व?

सीएम सम्राट चौधरी स्वयं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से आते हैं। सीएम सम्राट समेत ओबीसी वर्ग से कुल 11 नेताओं को कैबिनेट में जगह मिली है।

  • यादव समाज से 2 मंत्री — रामकृपाल यादव और बिजेंद्र यादव
  • कुर्मी समाज से 2 मंत्री — श्रवण कुमार और निशांत कुमार
  • कुशवाहा समाज से 3 मंत्री — सम्राट चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा और दीपक प्रकाश
  • चंद्रवंशी समाज से 1 मंत्री — प्रमोद चंद्रवंशी
  • कलवार समाज से 1 मंत्री — दिलीप जायसवाल
  • सूढ़ी समाज से 2 मंत्री — अरुण शंकर प्रसाद और श्वेता गुप्ता

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) को भी साधने की कोशिश

  • मल्लाह/निषाद समाज से 2 मंत्री — रमा निषाद और मदन सहनी
  • धानुक समाज से 2 मंत्री — दामोदर रावत और शीला मंडल
  • गंगोता समाज से 1 मंत्री — बुलो मंडल
  • तेली समाज से 1 मंत्री — रामचंद्र प्रसाद
  • कानू समाज से 1 मंत्री — केदार गुप्ता

अनुसूचित जाति वर्ग (SC) को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व

अनुसूचित जाति वर्ग से सात नेताओं को सम्राट चौधरी कैबिनेट में जगह मिली है। इनमें भाजपा, जदयू के अलावा सहयोगी दल हम और लोजपा-रामविलास के नेता शामिल हैं।

  • पासवान समाज से 2 मंत्री — लखेंद्र पासवान और संजय पासवान
  • रविदास समाज से 2 मंत्री — नंद किशोर राम और सुनील कुमार
  • मुसहर समाज से 2 मंत्री — रत्नेश सदा और संतोष कुमार सुमन
  • पासी समाज से 1 मंत्री — अशोक चौधरी मंत्री

यहां देखें बिहार सरकार के मंत्रियों की वर्ग और जाति वार लिस्ट –

वर्ग/कैटेगरीजातिमंत्रियों की संख्या मंत्री
सामान्य (GC)राजपूत4संजय टाइगर, श्रेयसी सिंह, लेसी सिंह, संजय सिंह
सामान्य (GC)भूमिहार3विजय कुमार चौधरी (उपमुख्यमंत्री), विजय कुमार सिन्हा, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
सामान्य (GC)ब्राह्मण2मिथलेश तिवारी, नीतीश मिश्रा
सामान्यमुस्लिम राजपूत1जमा खान
ओबीसी (OBC)यादव2रामकृपाल यादव, बिजेंद्र यादव (उपमुख्यमंत्री)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)कुर्मी2श्रवण कुमार, निशांत कुमार
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)कुशवाहा/कोईरी3मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, दीपक प्रकाश
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)कलवार 1दिलीप जायसवाल
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)सूढ़ी2अरुण शंकर प्रसाद, श्वेता गुप्ता
अति पिछड़ा वर्ग (EBC)चंद्रवंशी1प्रमोद चंद्रवंशी
अति पिछड़ा वर्ग (EBC)कानू1केदार गुप्ता
अति पिछड़ा वर्ग (EBC)तेली1रामचंद्र प्रसाद
अति पिछड़ा वर्ग (EBC)मल्लाह/निषाद2रमा निषाद, मदन सहनी
अति पिछड़ा वर्ग (EBC)धानुक2दामोदर रावत, शीला मंडल
अति पिछड़ा वर्ग (EBC)गंगोता1बुलो मंडल
अनुसूचित जाति (SC)पासवान2लखेंद्र पासवान, संजय पासवान
अनुसूचित जाति (SC)रविदास2नंद किशोर राम, सुनील कुमार
अनुसूचित जाति (SC)मुसहर2रत्नेश सदा, संतोष कुमार सुमन
अनुसूचित जाति (SC)पासी1अशोक चौधरी

बिहार के जातीय सर्वेक्षण में राज्य में 214 जातियों के आंकड़े सार्वजनिक किये गये थे। जिन जातियों की संख्या अति-सीमित थी उन्हें संयुक्त रूप से 215वें कोड में दर्ज किया गया था। सम्राट चौधरी कैबिनेट में 18 हिन्दू जातियों और एक मुस्लिम जाति को जगह मिली है।

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से सारे विभागों की जिम्मेदारी उनके और दो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव के पास थी। गुरुवार को नए मंत्रियों ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पद और गोपनियता की शपथ ली। मंत्रियों को विभागों का बंटवारा अभी किया जाना है।

बिहार की राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे। उनके बेटे निशांत कुमार को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

सम्राट कैबिनेट पर नजर डालें तो इसमें भाजपा के कोटे से राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद, अरुण शंकर प्रसाद मंत्री बनाए गए हैं। जबकि जेडीयू के कोटे से निशांत कुमार, श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, बुलो मंडल, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, जमा खान, अशोक चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमन और RLM से दीपक प्रकाश को भी मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें – श्रेयसी सिंह कौन हैं? नीतीश के बाद ‘सम्राट’ सरकार में भी बनीं मंत्री, पिता थे केंद्र में मिनिस्टर

बिहार सरकार का आज कैबिनेट विस्तार हो गया। कुल 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, इस शपथ ग्रहण समारोह में श्रेयसी सिंह की काफी चर्चा रही। क्योंकि श्रेयसी सिंह, नीतीश सरकार में भी मंत्री थीं, और अब उनको ‘सम्राट’ सरकार में भी मंत्री बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…