Bihar Bandh Today Updates: महागठबंधन का बिहार बंद, प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह किया प्रदर्शन
Bihar Bandh Today 04 Feb 2019 News Updates: पुलिस की कथित बर्बरता के खिलाफ रालोसपा की ओर से आहूत बंद का समर्थन महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और हम सेक्युलर ने किया।

Bihar Bandh Today Updates: पटना के डाकबंगला चौराहा पर शिक्षा में सुधार सहित 25 सूत्री मांग को लेकर रालोसपा के आक्रोश मार्च पर शनिवार को किए गए पुलिस लाठीचार्ज में पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चोटिल हो गए थे। उनके कार्यकर्ता भी लाठीचार्ज में जख्मी हो गए थे। उन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। पुलिस द्वारा मार्च के दौरान लाठीचार्ज की घटना के विरोध में सोमवार को महागठबंधन समर्थित बिहार बंद का आयोजन किया गया। इसे सफल बनाने के लिए रालोसपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पुलिस की इस कथित बर्बरता के खिलाफ रालोसपा की ओर से आहूत बंद का समर्थन महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और हम सेक्युलर ने किया।
रालोसपा के बंद को सफल बनाने के लिए राजद कार्यकर्ताओं ने पटना के हड़ताली मोड़ पर पुराने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदेश के अन्य भागों भोजपुर, बक्सर, नालंदा और सुपौल में भी बंद समर्थकों ने प्रदर्शन किया। बंद के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौक चौराहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती गयी थी। दिन भर की गहमागहमी के बाद शाम में हालात सामान्य होने लगे।
Highlights
कटिहार में बंद के दौरान पुलिस व समर्थकों में भिड़ंत हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। यहा पूर्व राज्यमंत्री और पुलिस के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। भागलपुर में बंद समर्थकों ने जंक्शन पर आनंदविहार जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस को रोका दिया। इस वजह से अप और डाउन मार्ग में करीब एक घंटे रेल परिचालन ठप रहा। यहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा को बंद करा दिया। दुकानों को भी जबरन बंद कराया। कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। गया में स्कूल-कॉलेज बंद रहे। बंद समथकें ने वाहनों को जबरन रोका। वाहनों में तोड़फोड़ करने की कोशिश की।
बंद समर्थकों ने मधुबनी जिले में जगह-जगह बंद नारेबाजी की। दुकानों को बंद करवा दिया। सड़कों पर आगजनी की। वहीं, आरा में आरा-मोहनिया एनएच को जाम किया कर दिया गया। पूर्णिया में भी महागठबंधन समर्थक सडकों पर उतरे। लखीसराय और मधेपुरा में भी बंद का असर देखने को मिला। किशनगंज में राजद ने एनएच 31 को जाम कर प्रदर्शन किया।
बिहार बंद को लेकर विपक्षी दलों के कार्यकर्ता व समर्थक सुबह से ही सड़कों पर उतर आए। बंद समर्थक जगह-जगह सड़क जाम व आगजनी कर रहे हैं। हालांकि, कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पटना, आरा, नालंदा, सुपौल, कटिहार व बक्सर सहित पूरे बिहार में प्रदर्शन किया जा रहा है। पटना के हड़ताली मोड़ को जाम कर रालोसपा कार्यकताओं ने जाम कर आगजनी की। प्रदर्शनकारी डाक बंगला चौराहा पर जुटे हैं।
राज्य में हिंसा की आंशका को देखते हुए डीजीपी ने सभी एसएसपी और एसपी को आदेश दिए हैं बंद के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित होने न दी जाए। उन्होंने कहा कि 'हुड़दंग' किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बंद के दौरान आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड इत्यादि को रोका नहीं जाएगा।
रविवार को उपेंद्र कुशवाहा की अपडेटेड मेडिकल रिपोर्ट सामने आई। इसमें कहा गया कि उनकी हालत 'ठीक' है पर बिस्तर से उतरते और खड़े होते समय चक्कर आ रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा कि ऐसा कम ब्लड सुगर लेवल की वजह से हो रहा है। उन्हें अभी निगरानी में रखा जाएगा।
दरअसल, 2 फरवरी को को पुलिस ने जेपी गोलम्बर से डाक बंगाला चौराहा होकर राजभवन जा रहे रालोसपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चौराहे पर रोका था। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने पहले पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया, लेकिन बाद में लार्ठी चार्ज करना पड़ा। इसमें कुशवाहा को भी चोट आई थी। इसी घटना के विरोध में यह बंद बुलाया गया है।
रालोसपा के बंद को सफल बनाने के लिए राजद कार्यकर्ताओं ने पटना के हड़ताली मोड़ पर पुराने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदेश के अन्य भागों भोजपुर, बक्सर, नालंदा और सुपौल में भी बंद समर्थकों ने प्रदर्शन किया।
भारत की कम्युनिस्ट पार्ट (माक्र्सवादी) ने एक ट्वीट में जानकारी दी कि वह बिहार बंद का समर्थन कर रही है। पार्टी ने लिखा, "रालोसपा के आंदोलनकारियों और उनके नेता उपेंद्र कुशवाहा पर नीतीश सरकार की पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज की तीव्र निन्दा करते हुए रालोसपा द्वारा बिहार बंद का पार्टी समर्थन करती है।"
पटना डीएम रवि कुमार के अनुसार, डांक बंगला चौहारा, हड़ताली मोड़, राजभवन, पटना जंक्शन समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा-बल तैनात किया गया है। हालांकि बंद के दौरान स्कूल खुले रहेंगे।
उपेंद्र कुशवाहा ने 2018 में बीजेपी नीत एनडीए को अलविदा कर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और पूर्व बिहार सीएम जीतन राम मांझी के हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के 'महागठबंधन' से हाथ मिला लिया था।