Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आखिरी पड़ाव में हैं शनिवार को मध्य प्रदेश में अंतिम पड़ाव पर है। रविवार को ये यात्रा राजस्थान (Rajasthan) में प्रवेश करेगी। शनिवार को इस यात्रा में मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सरकार में मंत्री रहे कंप्यूटर बाबा (Computer Baba) भी शामिल हए। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यात्रा के पीछे बड़ी संख्या में वाहन चल रहे हैं। लगभग दो किलोमीटर की दूरी तक इस यात्रा में भारी संख्या में वाहन ही नजर आ रहे हैं।
Rahul Gandhi ने महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस शनिवार को आगर-मालवा जिले में है, जहां काशीबर्डिया में शुक्रवार की नाइट हाल्ट के बाद सुबह छह बजे बस स्टॉप महुड़िया से फिर से यात्रा की शुरुआत हुई। भारत जोड़ो यात्रा की अगवानी करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगर के छावनी नाका में शुक्रवार (2 दिसंबर) की रात एक सभा को भी संबोधित किया था। राहुल गांधी ने इस सभा में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा।
GST और नोटबंदी पर बोला हमला
राहुल गांधी ने इस दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने देश के छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ कर रख दी। अगर बड़े सेक्टर्स की बात की जाए तो वो सिर्फ दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के पास जा रहा है। इसी वजह से देश में रोजगार नहीं मिल रहा है। इसके पहले सुबह यात्रा के मद्देनजर आगर में सड़क ट्रैफि को बंद कर दिया गया था। राहुल गांधी आम जनता से मिलते हुए चल रहे थे। लोग इस दौरान हाथ हिलाकर राहुल गांधी का समर्थन कर रहे थे।
राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए Computer Baba
राहुल गांधी की यात्रा तेजी से राजस्थान की ओर बढ़ रही थी। अभी यात्रा मध्य प्रदेश के आखिरी पड़ाव में ही थी तभी शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रहे कंप्यूटर बाबा भी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गए। इस दौरान यात्रा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी राहुल गांधी के साथ-साथ चल रहे थे।
Bharat Jodo Yatra का 86वां दिन
राहुल गांधी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज कन्या कुमारी से 7 सितंबर को शुरू किया था। ये यात्रा 150 दिनों तक अनवरत जारी रहेगी और कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा का 86वां दिन रहेगा और रविवार को ये यात्रा मध्य प्रदेश का पड़ाव पीछे छोड़कर राजस्थान के लिए कूच करेगी। मध्य प्रदेश में यात्रा खरगोन, खंडवा,उज्जैन और इंदौर के बाद आगर जिले में जा चुकी है। ये यात्रा श्री नगर तक जाने के लिए यात्रा 1141 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 24 दिसंबर तक यात्रा दिल्ली पहुंचेगी जहां यात्रा 5 दिनों तक विश्राम करेगी।