PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किमी दूर दो जिलेटिन स्टिक बरामद हुईं। पुलिस ने बरामदगी के तुरंत बाद पूरे इलाके को घेर लिया और मामले की जांच शुरू की।
बेंगलुरु सेंट्रेल रेंज के डीआईजी ने बताया, “आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले, जांच के दौरान, मुख्य कार्यक्रम स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर फुटपाथ के किनारे दो जिलेटिन स्टिक मिलीं। आगे की जांच जारी है।” बम स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया।
फिलहाल मामले से जुड़े एक संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जिलेटिन स्टिक्स इलाके तक कैसे पहुंचीं और क्या इस बरामदगी के पीछे कोई बड़ी साजिश थी।
पीएम मोदी आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के इंटरनेशनल सेंटर गए थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु के बाहर स्थित आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के इंटरनेशनल सेंटर गए थे। वहां संस्था के 45 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री ने इस समारोह में हिस्सा लिया और संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से जुड़े कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सेवा, आध्यात्मिकता और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की तारीफ की और पर्यावरणीय जिम्मेदारी और युवा सशक्तिकरण पर आधारित एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
पीएम मोदी ने मेडिटेशन हॉल का उद्घाटन किया
सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बेंगलुरु सिर्फ एक प्रौद्योगिकी केंद्र होने से कहीं ज्यादा विकसित हो चुका है और इसने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत किया है। उन्होंने विशाल परिसर में एक नए मेडिटशन हॉल का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण में सामाजिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया और संगठन की कल्याणकारी पहलों की सराहना की। इनमें आदिवासी सशक्तिकरण कार्यक्रम और कैदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य प्रयास शामिल हैं।
अधिकारियों ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि बरामद जिलेटिन की स्टिक्स क्षेत्र में चल रही पत्थर की खदान की गतिविधि से संबंधित थीं या रास्ते और आयोजन स्थल के पास जानबूझकर रखी गई थीं। आगे की जांच जारी है।
BJP की नई राजनीतिक रणनीति में फंसीं कई राज्यों की पार्टियां
BJP ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नारा दिया था, ‘कांग्रेस मुक्त भारत’। भले ही उसने लक्ष्य कांग्रेस का रखा हो लेकिन साथ ही भगवा पार्टी ने क्षेत्रीय दलों के प्रभाव को भी काफी कम कर रही है। इनमें से ज्यादातर दल ऐसे भी हैं, जो कि बीजेपी का रास्ता रोक रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं। ये वही राज्य हैं, जहां तक बीजेपी अभी अपनी पहुंच स्थापित नहीं कर पाई है। पढ़ें पूरी खबर…
