चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद 28 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची को प्रकाशित कर दिया। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि अंतिम सूची में 63 लाख, 66 हजार 952 नाम काटे गए हैं। इसके अलावा फार्म 6 और 6A के जरिए 1 लाख, 82 हजार 36 नाम जोड़े गए हैं। वहीं फार्म 8 के तहत 6,671 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। बंगाल में मतदाताओं की कुल संख्या 7.04 करोड़ से अधिक है।
भवानीपुर सीट पर कटे 47 हजार नाम
SIR के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में नए सिरे से राजनीतिक हलचल पैदा हो गई है। यहां 47,000 से अधिक नाम हटाए गए हैं और 14,000 से अधिक नामों को विचाराधीन श्रेणी में रखा गया। दक्षिण कोलकाता का भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है। भवानीपुर में पिछले साल चार नवंबर को एसआइआर प्रक्रिया शुरू होने पर 2,06,295 मतदाता थे।
पुलिस को मिले ये निर्देश
राज्य के CEC मनोज अग्रवाल ने कहा कि 60 लाख से अधिक मतदाता अभी भी विचाराधीन श्रेणी में हैं, लेकिन उन्हें SIR के बाद की मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है। SIR के बाद मतदाता सूची जारी किए जाने के मद्देनजर पुलिस को राज्य भर में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए। राज्य सचिवालय ने उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, नादिया और उत्तरी बंगाल के जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट जारी कर दिए हैं। पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षकों ने सभी इकाइयों को अत्यधिक सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
नवंबर में पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से नदिया जिले में लगभग 2.71 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जबकि बांकुड़ा में कुल 1.18 लाख नाम काटे गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार उत्तरी कोलकाता क्षेत्र में मतदाता सूची से लगभग 4.07 लाख नाम हटाए गए हैं। उत्तरी कोलकाता क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र हैं और उन पर वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है। आंकड़ों के अनुसार, बांग्लादेश की सीमा से लगे नदिया जिले में लगभग 2.73 लाख नाम हटाए गए जिससे अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 41.45 लाख रह गई जबकि पिछले साल चार नवंबर को प्रक्रिया शुरू होने पर यह संख्या 44.18 लाख थी। पढ़ें बंगाल चुनाव से पहले ‘फूड पॉलिटिक्स’ तेज
(यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा, टीएमसी विधायक बोले- काफिले पर देसी बम फेंके गए)
तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला ने कहा है कि शनिवार रात को उनके काफिले पर जानलेवा हमला हुआ और वे इसमें बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा है कि उनके काफिले पर देसी बम फेंके गए। पढ़ें पूरी खबर
