Bengal Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी की जीत के हीरो माने जाने वाले दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी और PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ पर कई राउंड गोलियां चलाईं गई और बहुत पास से उन पर हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। इसके अलावा उनके पीएस (सुरक्षागार्ड) बुद्धदेव को भी गोली मारी गई है।
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, सुवेंदु के निजी सहायक की हत्या उत्तर 24 परगना जिले में के मध्यमग्राम क्षेत्र में हुई। बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने चंद्रनाथ को निशाना बनाया था। अभी हमलावरों को पता नहीं चल पाया है, लेकिन बीजेपी ने इसके लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है।
मृतक चंद्रनाथ को लगी कई गोलियां
जानाकरी के मुताबिक, यह घटना मध्यमग्राम क्षेत्र में हुई, जहां राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के कार्यकारी सहायक के रूप में कार्यरत पीड़ित को कथित तौर पर एक सार्वजनिक सड़क पर निशाना बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार गोलीबारी में रथ को कई गोलियां लगीं और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर्स उनकी जान नहीं बचा सके।
गाड़ी का चालक भी घायल
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गाड़ी रूकवाई और उन्हें प्वाइंट ब्लैंक रेंज से निशाना बनाया। कई राउंड फायरिंग में चंद्रनाथ के सिर और सीने में गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत मध्यमग्राम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना में गाड़ी का चालक भी घायल हुआ है।
बिरियानी की दुकान पर रुके थे सुवेंदु के पीए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रनाथ और बुद्धदेव मध्यमग्राम इलाके में एक बिरयानी की दुकान पर रुके थे। इस दौरान उनकी गाड़ी का अज्ञात बाइक सवार पीछा कर रहे थे, जब गाड़ी रुकी तो बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। चंद्रनाथ को सुवेंदु अधिकारी का बेहद करीबी माना जाता था। इसीलिए उनकी हत्या को सुवेंदु अधिकारी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
ममता बनर्जी ने नहीं दिया इस्तीफा तो बंगाल में कैसे बनेगी भाजपा सरकार?
ममता बनर्जी के बयान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने चुनाव नतीजों पर सवाल उठाते हुए पूरी प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं और काउंटिंग के दौरान दुर्व्यवहार का भी दावा किया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देती हैं, तो नया मुख्यमंत्री कैसे चुना जाएगा? पढ़िए पूरी खबर..
