पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों ने बीजेपी को जमकर वोट किया। बीजेपी को उसकी 207 सीटों में से एक चौथाई से ज़्यादा सीटों पर जीत दिलाई। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राज्य के चुनावी नतीजों का विश्लेषण जारी किया। इससे पता चलता है कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 64 सीटों पर महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज़्यादा थी। वहीं बीजेपी ने इनमें से ज़्यादातर सीटों पर जीत हासिल की।

64 सीटों पर पुरुष के मुकाबले महिलाओं ने की अधिक वोटिंग

दोनों चरणों में 64 विधानसभा सीटों पर पुरुष वोटरों के मुकाबले ज़्यादा महिलाओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। इनमें से, BJP 57 सीटों पर जीती जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सिर्फ़ सात सीटें जीत पाई। इन सीटों में से बीजेपी 2021 में सिर्फ 19 पर जीत हासिल कर पाई थी। हालांकि इस बार भी बीजेपी ने उन सीटों पर जीत हासिल की।

TMC ने 2021 में जीतीं थी अधिक सीटें

इस बार बीजेपी की जीती हुई 57 सीटों में से TMC ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 39 सीटें जीती थीं। इन 57 सीटों में से 29 पर 23 अप्रैल को पहले फेज़ में और 28 पर 29 अप्रैल को दूसरे फेज़ में वोटिंग हुई थी। जिन सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की, उनमें 15 रिज़र्व सीटें शामिल हैं। ऐसी सिर्फ़ दो रिज़र्व सीटें हैं जो TMC के खाते में गईं।

विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में SIR एक्सरसाइज़ के बाद रिवाइज़्ड इलेक्टोरल रोल में राज्य के 6.44 करोड़ वोटर्स में से 3.16 करोड़ महिलाएं हैं। वोटिंग की बात करें तो चुनाव के दौरान डाले गए 6.38 करोड़ वोटों में से 3.11 करोड़ या 48.79% वोट महिलाओं ने डाले। वहीं पुरुष वोटर्स 50.35% (3.21 करोड़) थे। 2021 में महिला-पुरुष वोटर रेश्यो 3.74 करोड़ के मुकाबले 3.59 करोड़ था।

कंडी में महिलाओं और पुरुष वोटरों के बीच सबसे ज़्यादा (14,518) वोटों का अंतर रहा। यहां 1,06,228 महिलाओं और 91,710 पुरुषों ने वोट डाला। वहीं माल सीट पर सबसे कम 35 वोटों का अंतर रहा। यहां 1,11,816 महिलाओं और 1,11,781 पुरुषों ने वोट डाला।

2021 में कुल वोट शेयर के 48.59% के साथ टीएमसी ने 294 विधानसभा सीटों में से 217 सीटें जीती थीं, जबकि BJP ने 38.1% वोट शेयर के साथ 77 सीटें हासिल की थीं। इस बार बीजेपी के 45.84% वोट शेयर के कारण उसकी सीटों की संख्या बढ़कर 207 हो गई, जबकि टीएमसी ने 41.14% वोट शेयर के साथ 80 सीटें जीतीं।

जानें कैसा रहा बीजेपी-टीएमसी का प्रदर्शन

विधानसभा सीट का नाम2021 में कौन जीता 2026 में कौन जीता
कालचीनी (ST)BJPBJP
मदारीहाट (ST)BJPBJP
माल (ST)TMCBJP
NAGRAKATA (ST)BJPBJP
दार्जीलिंगBJPBJP
कुर्सेओंगBJPBJP
मातिगारा नक्सलबारी (SC)BJPBJP
रायगंजBJPBJP
बालुरघाटBJPBJP
मलदहा (SC)BJPBJP
इंग्लिश बाजारBJPBJP
समसेरगंजTMCTMC
नबाग्राम (SC)TMCBJP
खारग्राम (SC)TMCBJP
बर्दमान (SC)TMCBJP
कांडीTMCBJP
भरतपुर TMCTMC
बहरामपुर BJPBJP
कृष्णानगर उत्तर BJPBJP
रानाघाट दक्षिण (SC)BJPBJP
बगदा (SC)BJPBJP
नाओपाराTMCBJP
दम दम उत्तरTMCBJP
पानिहाटीTMCBJP
कमारहती TMCTMC
बारानगरTMCBJP
दम दमTMCBJP
बिधाननगरTMCBJP
राजरहाट गोपालपुरTMCBJP
बारासातTMCBJP
बरुइपुर पश्चिमTMCTMC
सोनापुर दक्षिणTMCBJP
क़स्बाTMCTMC
जादवपुरTMCBJP
सोनारपुरTMCBJP
टालीगंजTMCBJP
बेहाला पूरबTMCBJP
बेहाला पश्चिमTMCBJP
रासबिहारीTMCBJP
शिबपुरTMCBJP
उत्तरपाराTMCBJP
चाम्पदानी TMCBJP
सिंगूरTMCBJP
चंदननगरTMCBJP
चुनचुरा TMCBJP
पंदुआ TMCBJP
सप्तग्रामTMCBJP
हरिपालTMCBJP
धनेखाली (SC)TMCTMC
तारकेश्वरTMCBJP
खानाकुलBJPBJP
रामनगरTMCBJP
झारग्रामTMCBJP
खरगपुर सदरBJPBJP
डेबराTMCBJP
दासपुर TMCBJP
घाटल (SC)BJPBJP
मेदिनीपुरTMCBJP
बिनपुर (ST)TMCBJP
बंकुराBJPBJP
बर्दमान दक्षिणTMCBJP
बर्दमान उत्तर (SC)TMCTMC
मयूरेश्वरTMCBJP
रामपुरहाटTMCBJP

(यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने मंच पर मौजूद नेता के गले लगने के बाद छुए पैर)

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। मंच पर बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को भी जगह मिली। पढ़ें पूरी खबर