पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को है। वहीं मतदान से पहले टीएमसी सांसद सायोनी घोष का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर विवादित टिप्पणी करते हुए नजर आ रही हैं। एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार ने इंटरव्यू के दौरान सायोनी घोष से राघव चड्ढा को लेकर सवाल पूछा था।

सायोनी ने क्या कहा था?

पत्रकार ने पूछा कि कई लोग आपके बारे में कहते हैं कि आपके पास स्पार्क है, एनर्जी है, वैसे ही ठीक जैसे कुछ साल पहले राघव चड्ढा के पास था? इसके जवाब में सायोनी घोष कहती हैं, “मेरे नाम में चड्ढा नहीं है। चड्ढा चड्डी बन सकता है, लेकिन घोष हमेशा घोष रहेगा।”

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने इसपर निशाना साधा है उन्होंने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “महुआ मोइत्रा द्वारा गुजरातियों के अपमान के बाद, अब सयोनी घोष की बारी है सिख और पंजाबी समुदाय को निशाना बनाने की। संयोगवश, भवानीपुर में गुजराती, सिख और पंजाबी मतदाताओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यही वह सीट है जहां से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। इन समुदायों के गौरव और गरिमा को हल्के में नहीं लिया जा सकता, और वे इसका जवाब वहीं देंगे। यह कोई इकलौती घटना नहीं है। सायोनी घोष ने पहले भी शिवलिंग से संबंधित एक आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करके हिंदू भावनाओं का अपमान किया है। इस तरह का व्यवहार धर्म और सांस्कृतिक संवेदनशीलता के प्रति गहरी उपेक्षा को दर्शाता है। यह तब होता है जब कोई काबा और मदीना से आगे नहीं सोच पाता।”

बता दें कि राघव चड्ढा 24 अप्रैल को ही भाजपा में शामिल हुए हैं। पहले वह आम आदमी पार्टी में थे। उनके पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वह कहते हैं कि मैं कभी बीजेपी में नहीं जाऊंगा। इसी का जिक्र करते हुए पत्रकार ने सायोनी घोष से सवाल पूछा था।

(यह भी पढ़ें – कौन हैं ममता बनर्जी की ‘स्टार प्रचारक’ सायोनी घोष)

टीएमसी और बीजेपी के दिग्गजों ने पूरी ताकत से प्रचार किया। टीएमसी से सांसद सायोनी घोष चुनाव प्रचार के दौरान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। सायोनी घोष की रैलियों में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती थी। पूरी खबर पढ़ें…