बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर रही हैं। कांग्रेस ने भी दूसरे चरण के चुनाव के लिए बुधवार को अपनी एक सूची जारी की, लेकिन उसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला। पार्टी ने पहले से घोषित उम्मीदवारों में से 7 सीटों पर बदलाव किया है।

कांग्रेस ने कई सीटों पर उम्मीदवार बदलते हुए नई सूची जारी की है। नाकाशिपारा से गोलाम किबरिया मंडल की जगह ताहिर एसके को उतार दिया गया है। छपरा में रहीदुल मंडल के स्थान पर आसिफ खान चुनाव लड़ेंगे, हावड़ा से प्रणब भट्टाचार्य को प्रत्याशी बनाया गया है।

किन प्रत्याशियों को बदला गया?

मिनाखां (एससी) में बरनाली नस्कर की जगह आसिफ खान चुनाव लड़ेंगे। मंदिर बाजार (एससी) से कौशिक बैद्य के बजाय चांद सरदार को मौका मिला है। रैना (एससी) में अनिक साहा की जगह पम्पा मलिक को टिकट मिला है। इसके अलावा, केतुग्राम से मोफिरुल कासिम के स्थान पर एसके अबू बक्कर उतर गए हैं और औसग्राम (एससी) में निशा बराल की जगह तापस बराल को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, बीजेपी ने भी पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी छठी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कोलकाता पोर्ट सीट से राकेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, जिसमें 152 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी, जब 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- ममता राज पर गरजे पीएम मोदी