West Bengal Assembly Election Exit Poll Analysis: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। लोगों को एग्जिट पोल का इंतजार है। एग्जिट पोल असल नतीजे नहीं होते हैं बल्कि रुझान होते हैं। एजेंसी के द्वारा अनुमान लगाया जाता है कि चुनाव में किसकी जीत हो सकती है। पिछले बंगाल चुनाव में ज्यादातर एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। 2021 के विधानसभा चुनाव में कई एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया था और ऐसा नहीं हो पाया। टीएमसी ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। टीएमसी ने 294 में से 215 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि भाजपा ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा सरकार बनाने का दावा कर रही थी हालांकि वह बहुमत के, आंकड़े तक पहुंच नहीं पाई। लेकिन बीजेपी का ये अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था।

टीएमसी को 48.02 फीसदी वोट मिले थे जबकि भाजपा को 38.15 फीसदी वोट मिले थे। वहीं संयुक्त मोर्चा ने केवल एक सीट पर जीत दर्ज की थी और इसे 10 फीसदी वोट मिले थे। संयुक्त मोर्चा में सीपीएम, कांग्रेस, इंडियन सेकुलर फ्रंट, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी और सीपीआई शामिल थे।

जानें किस पोल ने किस पार्टी के लिए क्या अनुमान लगाया था

पोल एजेंसीटीएमसी के लिए क्या अनुमानबीजेपी के लिए क्या अनुमानसंयुक मोर्चा के लिए क्या अनुमान
एबीपी-सी वोटर152-164109-12114-25
एनके डिजिटल मैगज़ीन19473 22
एखोन बिस्वा बंगला संग्बाद2176311
एफएएम कम्युनिटी1819911
डीबी लाइव154-16994-10924-34
दृष्टिभोंगी17410315
ग्राउंड जीरो रिसर्च154-18696-1246-14
IPSOS15811519
टुडेज चाणक्य169-19197-1190-8
ईटीजी रिसर्च164-176105-11510-15
पी-मार्क152-172112-13210-20
न्यूज़ एक्स-पोलस्ट्रेट152-162115-12516-26
टीवी 9 भारतवर्ष142-152125-13516-26
एक्सिस माई इंडिया130-156134-1600-2
इंडिया टीवी-पीपल पल्स64-88173-1927-12
जन की बात104-121162-1853-9
प्रिय बंधु मीडिया8218722
आरामबाग टीवी84-119159-19211-20

किसने की थी सटीक भविष्यवाणी?

ऊपर दिए गए चार्ट से साफ पता चलता है कि केवल एक एग्जिट पोल ने 2021 के विधानसभा चुनाव की सही भविष्यवाणी की थी। एखोन बिस्वा बंगला संग्बाद ने टीएमसी को 217 सीटें दी थी जबकि भाजपा को 63 सीटें दी थी। जब असल नतीजे सामने आए तो टीएमसी को 215 सीट मिली थी। बाकी कई एग्जिट पोल टीएमसी को जीता रहे तो कई भाजपा को। हालांकि किसी ने एखोन बिस्वा बंगला संग्बाद के अलावा किसी एक पार्टी को 200 से अधिक सीटें नहीं दी थी।

(यह भी पढ़ें- कब आएंगे नतीजे और कैसे देखें बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल के Exit Poll?)

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, सभी राज्यों के Exit Poll मतदान खत्म होने के बाद ही जारी किए जाते हैं। जैसे ही आखिरी चरण की वोटिंग पूरी होगी, टीवी चैनल और वेबसाइटें अपने अनुमान दिखाना शुरू कर देंगी। पढ़ें पूरी खबर