बेल्जियम में एक ट्रेन के स्कूल बस से टकराने से दो किशोरों सहित चार लोगों की मौत हो गई। आरटीएल टीवी ने परिवहन मंत्री जीन-ल्यूक क्रुक के हवाले से बताया कि मंगलवार को बुगेनहाउट शहर के पास एक लेवल-क्रॉसिंग पर ट्रेन और बस की टक्कर हो गयी।
आरटीएल ने क्रुक के हवाले से बताया कि मृतकों में बस चालक और विद्यार्थियों के साथ आए एक वयस्क भी शामिल थे। उन्होंने आगे बताया कि दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह दुर्घटना मंगलवार तड़के ब्रुसेल्स से लगभग 23 किलोमीटर (14.29 मील) दूर बुगेनहाउट स्टेशन के पास एक लेवल-क्रॉसिंग पर हुई। क्रुक ने कहा कि सिक्योरिटी कैमरों से पता चला है कि क्रॉसिंग के सिक्योरिटी बैरियर नीचे गिर गए थे।
Belgium: दुर्घटना के कारण का पता नहीं
प्रवक्ता लिसा डी वाइल्ड ने बताया कि घायल बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। डी वाइल्ड ने बताया कि मृतकों में मिनीबस का चालक, एक एस्कॉर्ट और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा, “दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांचकर्ता चश्मदीदों से पूछताछ कर रहे हैं और आसपास लगे कैमरों से फुटेज की जांच कर रहे हैं। हमें जो पता है वह यह है कि बैरियर बंद था और लाल बत्ती जल रही थी।”
वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
बेल्जियम मीडिया में दिखाई गई तस्वीरों में एक सफेद मिनीवैन पटरी के पास एक तरफ पलटी हुई थी, जिसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। गृह मंत्री बर्नार्ड क्विंटिन ने X पर कहा कि बुगेनहाउट में हुई दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने X चैनल पर कहा, “आज यूरोप बेल्जियम के साथ शोक मना रहा है।”
बेल्जियम की संघीय पुलिस प्रवक्ता एन बर्गर ने बताया कि वैन में सात छात्र और एक अभिभावक अपने स्कूल जा रहे थे। आरटीएल ने राज्य रेलवे अवसंरचना संचालक, इन्फ्राबेल के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि ट्रेन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे लेकिन टक्कर बहुत तेज थी।
बेल्जियम में सड़क हादसे
रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर इंफ्राबेल ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि 2025 में इस तरह की दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई जो 2020 के बाद से दर्ज की गई सबसे कम संख्या है। इंफ्राबेल की वेबसाइट के अनुसार, 2021 से अब तक ऐसी 168 दुर्घटनाओं में 36 लोगों की मौत हो चुकी है।
चीन की कोयला खदान में धमाका
मध्य चीन के शानक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए धमाके में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह गैस धमाका शुक्रवार को बीजिंग से लगभग 520 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित किनयुआन काउंटी में हुआ। उस समय लगभग 247 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
