Baruipur Violence: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में पिछले हफ्ते एक तालाब में एक नाबालिग लड़की का शव मिला था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने एक कथित आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला था। इस मामले में बंगाल पुलिस ने शनिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, छठवीं कक्षा की छात्रा के बलात्कार और हत्या में संलिप्तता के संदेह में भीड़ ने 35 साल के इंद्रजीत मंडल ने मार डाला था। इस मामले में अब तक पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वह निर्दोष थे।
वीडियो की जांच के आधार पर हुई गिरफ्तारी
सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने घटना से संबंधित कई वीडियो की जांच करने के बाद संदिग्धों पर फोकस किया। गिरफ्तार किए गए अंतिम दो लोगों में से एक शमीम अली खान को कथित तौर पर एक वीडियो में घायल मंडल को घसीटते हुए देखा गया था, जिसके हाथ भी बंधे हुए थे।
पुलिस के अनुसार, शमीम अली खान दत्ताबाद में छिपा था, उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें फारूक सरदार, राजेश सरदार, शरीफुल मल्लिक, सबीउद्दीन वैद्य, फरीद शेख और अबू सिद्दीक सरदार शामिल हैं।
किन आरोपों में हुई कार्रवाई?
पुलिस के मुताबिक दो नए गिरफ्तार संदिग्धों को जिला अदालत में पेश करेंगे। पुलिस ने इनके खिलाफ गैरकानूनी सभा, दंगा, लोक सेवक के काम में बाधा डालने और पीट-पीटकर हत्या करने में कई आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लड़की के बलात्कार और हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनमें से एक प्रभाष मंडल को कथित मुठभेड़ में मार गिराया है, जिसकी जांच अब आपराधिक जांच विभाग कर रहा है।
सरकारी संपत्ति के तोड़-फोड़ मामले में 33 गिरफ्तार
गौरतलब है कि 5 जुलाई की सुबह लड़की का शव मिलने के बाद सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ और हिंसा के सिलसिले में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों ने एक सड़क और एक रेलवे लाइन को भी अवरुद्ध कर दिया था।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को इंद्रजीत मंडल के घर का दौरा किया। सरकार ने उनके परिवार को 25 लाख रुपये और उनके भाई को मुआवजे के तौर पर एक नागरिक स्वयंसेवी पद दिया है।
यह भी पढ़ें: पुलिस वालों के भेष में आए लुटेरों ने कारोबारी से लूटे 2 करोड़, कोलकाता में ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर लूट
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक कारोबारी के दफ्तर में शुक्रवार को पुलिस का भेष बनाकर आए लुटेरों ने रेड के बहाने कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये लूट लिए। यह घटना बिल्कुल बॉलीबुड फिल्म स्पेशल 26 से मेल खाती है, उस फिल्म में अक्षय कुमार और उनकी टीम ऐसे ही घटना को अंजाम देती थी। धोखाधड़ी का एहसास होने पर कारोबारी ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पढ़िए पूरी खबर…
