Rashid Engineer Got Bail: जम्मू कश्मीर के बारामुला सीट से लोकसभा सांसद अब्दुल राशिद शेख इंजीनियर को दिल्ली हाईकोर्ट ने एक हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। उन पर आतंकी फंडिंग के गंभीर आरोप हैं और वे साल 2019 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें अपने बीमार पिता से मिलने के लिए एक हफ्ते की राहत दी गई है। इसके लिए उन्हें एक लाख रुपये की जमानत बॉन्ड भरना होगा।
दरअसल, राशिद इंजीनियर ने पहले निचली अदालत में जमानत याचिका लगाई थी लेकिन वहां उनकी याचिका खारिज हो गई थी। इसके चलते हाल ही में उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था और अपने बीमार पिता से मिलने की इच्छा जताई थी। राशिद का कहना था कि उन्हें मानवीयता के आधार पर अस्पताल में भर्ती पिता से मिलने की अनुमति मिलनी चाहिए।
2017 में गिरफ्तारी, 8 साल से तिहाड़ में कैद
राशिद इंजीनियर को साल 2017 में टेरर फंडिंग केस में यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था। वे 2019 से दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि वह अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते रहे हैं। राशिद इंजीनियर इससे पहले सितंबर 2025 में चर्चा में आए थे, ज तिहाड़ जेल में इंजीनियर राशिद से मारपीट हुई है।
बताया जाता है कि कहासुनी के बाद किन्नर कैदियों ने उन पर हमला किया था। इस हमले में राशिद को मामूली चोटें भी आई थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, राशिद और ट्रांसजेंडर कैदियों के बीच पहले से तनाव चल रहा था। इसके चलते उन्हें ज्यादा सुरक्षा के बीच रखा गया था।
कौन हैं राशिद इंजीनियर?
बता दें कि राशिद इंजीनियर का पूरा नाम शेख अब्दुल राशिद है। वे कश्मीर से आने वाले राजनेता हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर की ही बारामुला सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें जीत मिली थी। वे दस साल सरकारी विभाग के इंजीनियर के रूप में का कर चुके हैं, जिसके चलते उनके नाम के साथ इंजीनियर का टैग लग गया है।
बंगाल में कल 142 सीटों पर मतदान, बूथ पर क्या ले जाएं और क्या ना ले जाएं, पढ़ें पूरी गाइडलाइंंस
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (29 अप्रैल) को दूसरे चरण का मतदान होगा। बंगाल में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था। चुनाव आयोग ने वोटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दूसरे चरण की वोटिंग से पहले कुछ प्रोटोकॉल्स में बदलाव किया है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। अगर आप भी वोट करने जा रहे हैं तो जान लें कि मतदान केंद्र पर जाते समय क्या साथ ले जाएं और क्या न ले जाएं। पढ़िए पूरी खबर…
