योग गुरु बाबा रामदेव ने अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को राखी भेजी है। बीते दिनों बाबा रामदेव और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग सामने आई थी। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे। इस बीच बाबा रामदेव ने कहा कि अगर दोनों के बीच विवाद है तो वह संवाद के माध्यम से खत्म करना चाहते हैं। इस बीच कंगना ने भी बाबा रामदेव को धन्यवाद कहा है।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, “मैं यह गिफ्ट और ये मिठाइयां हमारी बहन कंगना रनौत को पोस्ट से भेज रहा हूं। देश में किसी भी वजह से नफरत नहीं होनी चाहिए, और एक-दूसरे के प्रति कोई दुश्मनी नहीं होनी चाहिए। इसीलिए हमने सारी दुश्मनी पूरी तरह छोड़ दी है। कोई भी झगड़ा बातचीत से सुलझाना चाहिए। आज मैं कंगना को भी फोन करूंगा।”

रिश्तों में मिठास बनी रहे- रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा कि मैं बहन कंगना को गिफ्ट और मिठाई भेज रहा हूं ताकि रिश्तों में मिठास बनी रहे। उन्होंने कहा कि बहुत सी ऐसी बातें होती हैं जो फ्लो-फ्लो में हम बोल देते हैं, लेकिन मैं आज उन सबको खत्म कर रहा हूं, ताकि हम आगे प्रेम से आगे बढ़े।

कंगना ने दिया धन्यवाद

इसके बाद कंगना ने जवाब देते हुए कहा, “त्यौहार का दिन ही होता है भूल चूक माफ करने के लिए। मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए। आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हूं। बहुत धन्यवाद ईश्वर आपको लंबी उम्र दे।

कंगना से क्या है विवाद?

हाल ही में बाबा रामदेव पर कंगना रनौत ने पलटवार किया था। दरअसल बाबा रामदेव ने कंगना रनौत के गटरछाप वाले बयान पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “बाबा जी, दिन में मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखिए। कोई सिर्फ अफवाह और चुगली के आधार पर सिर्फ अंदाजा लगा सकता है। कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झुठे और धोखाधड़ी वाले मेडिकल असर के दावों के लिए फटकार नहीं लगी, जो पक्के तथ्य आधारित है न कि अंदाजे पर। तो चरित्र को लेकर मुझे मत सिखाइए, तुमसे को बहुत बेहतर है मेरा चरित्र, मुझ पर कोई धोखाधड़ी का आरोप नहीं लगा है।”

बाबा रामदेव ने कुछ दिन पहले ही सरकारी नौकरी के इंटरव्यू में गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि अगर हालात नहीं सुधरे तो ऐसा ना हो कि उन्हें एक और आंदोलन करना पड़ जाए।

यह भी पढ़ें- ‘कंगना रनौत वापस जाओ, तुमने देर कर दी’, BJP सांसद को करना पड़ा जनता के जोरदार विरोध का सामना

बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में बारिश प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचीं। इस बीच कंगना को विरोध का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर