Rahul Gandhi PM House Protest: छात्र आंदोलन और NEET-UG पेपर लीक/परीक्षा धांधली से जुड़े विरोध प्रदर्शनों के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरना पर बैठ गए। हालांकि, पुलिस ने कुछ घंटों बाद उन्हें हिरासत में लेकर घटनास्थल से हटा दिया। इसको लेकर आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने हमला बोला और इसे बीजेपी और कांग्रेस की ‘जुगलबंदी’ करार दिया।

दरअसल, आम आदमी पार्टी की सीनियर नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के तुरंत वहां पहुंचने को लेकर तंज कसा है।

आतिशी ने बोला राहुल गांधी पर कसा तंज

आतिशी ने लिखा, “यह वाकई कमाल है। CJP और सोनम वांगचुक एक महीने से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार उनसे बात करने से इनकार करती है। वहीं, राहुल गांधी को PM आवास के बाहर विरोध करने की इजाजत मिलती है और एक घंटे के अंदर ही मोदी सरकार बातचीत शुरू कर देती है। वाह! क्या जुगलबंदी है।”

संजय सिंह ने भी बोला हमला

एक तरफ आतिशी तो दूसरी ओर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी राहुल गांधी के धरने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, “CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने आवास पर धरने पर बिठा दिया।”

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भी जंतर-मंतर पर पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा, चूंकिमोदी जी के अपने बच्चे नहीं हैं, इसलिए उन्हें नहीं पता कि बच्चे होने का मतलब क्या होता है।” उन्होंने कहा, “ये सभी हमारे बच्चे हैं। बच्चों को इस तरह पीटना बिल्कुल गलत है। छात्रों के खिलाफ झूठी FIR दर्ज की गई हैं। मैं सभी छात्रों से कहना चाहता हूं कि वे अपने संकल्प पर अडिग रहें। इतिहास गवाह है कि बड़े-बड़े तानाशाहों को भी जनता के सामने झुकना पड़ा है।”

यह भी पढ़ें: पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल -प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने कांग्रेस सांसद, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में धरने पर बैठे थे। हालांकि कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद हैं और बसों में कांग्रेस नेताओं को भरकर पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…