कोरोनाः आ गई वैक्सीनें! पर भारत कब होगा इम्यून? एक्सपर्ट्स ने बताया
इस कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की है। इसके बाद सभी के मन में यह सवाल है कि भारत कण पूरी तरह से इम्यून हो जाएगा। कब देश में पहले जैसे हालात होंगे। इन सभी सवालों का जवाब कुछ एक्सपर्ट्स ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान दिया है।

लगभग एक साल बाद और करीब एक करोड़ मामले सामने आने के बाद भारत में कोविड-19 के खिलाफ सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम का आगाज हो गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की है। इसके बाद सभी के मन में यह सवाल है कि भारत कण पूरी तरह से इम्यून हो जाएगा। कब देश में पहले जैसे हालात होंगे। इन सभी सवालों का जवाब कुछ एक्सपर्ट्स ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान दिया है।
न्यूज़ चैनल ‘टाइम्स नाऊ’ से बात करते हुए मैक्स हेल्थकेयर के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर संदीप बुद्धिराजा ने बताया कि भारत को इम्यून करने के लिए कम से कम 60-70% आबादी को टीका लगाना होगा। बुद्धिराजा ने कहा जिस वैक्सीन का एक्यूरेसी 70% होगा उसमें 100% लोगों को वैक्सीन लगाना होगा तभी 70% लोग इम्यून हो पाएंगे। बुद्धिराजा ने कहा “2021 के अंत और 2022 की शुरुआत में समझ आने लगेगा। लेकिन तब तक हमें मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू करते समय कहा कि मेडिकल और पैरामेडिकल कर्मचारी वैक्सीन के सबसे बड़े हकदार हैं। इसके बाद जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग जैसे सुरक्षा बलों, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मचारी आदि को वैक्सीन दी जाएगी, इनकी संख्या तीन करोड़ है। भारत सरकार इनके वैक्सीन का खर्च उठाएगी।
पीएम ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की दो डोज बहुत जरूरी है। एक लगने के बाद दूसरे को भूलने की गलती मत कीजिएगा। वैक्सीन की दोनों खुराक लगने के 2-3 हफ्ते बाद ही आपके शरीर में कोरोना के विरुद्ध ज़रूरी शक्ति विकसित हो पाएगी। इस दौरान, मास्क लगाना न भूलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में आज से वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। 81 केंद्रों पर यह वैक्सीनेशन एक साथ शुरू की गई है जिसमें ज़्यादातर अस्पताल हैं। एक केंद्र पर 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कुल मिलाकर आज 8100 लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना है।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई पहले ही जीत के रास्ते पर है और वैक्सीन को संजीवनी की तरह याद रखा जाएगा। ये(वैक्सीनेशन) एक बहुत बड़ी एक्सरसाइज है और ये कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है।