Bengal, Tamil Nadu Assembly Election 2026 Date Time Updates: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में शुक्रवार को मतदान होना है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग होगी, वहीं तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। बंगाल में पहले चरण में कई दिग्गजों की किस्मत तय होनी है। शुभेंदु अधिकारी से लेकर अधिरंजन चौधरी तक के नाम शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंगाल में ट्रिब्यूनल की ओर से तैयार पूरक मतदाता सूची जारी की है. इस सूची में नए नाम जोड़े गए हैं और कुछ नाम हटे हैं। जिन वोटरों के नाम सूची में बरकरार हैं, वे 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान में हिस्सा ले पाएंगे।

तमिलनाडु में भी वोटिंग को लेकर कड़ी सुरक्षा है। 75 हजार से ज्यादा बूथों पर सुरक्षाबल तैनात हैं। हर बूथ पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती भी हुई है। ये माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान प्रक्रिया की रियल टाइम निगरानी करेंगे और किसी भी अनियमितता की तुरंत रिपोर्ट देंगे। चुनाव की हर खबर जानने के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग का रुख करें

Live Updates
22:52 (IST) 22 Apr 2026

ममता बनर्जी का काम कोर्ट में बहुत सारे पैसे बर्बाद करना है- भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली

सोनारपुर दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली ने कहा, "...लोग यहां मतदान का इंतज़ार कर रहे हैं... ममता बनर्जी को और कोई काम नहीं है, सिर्फ और सिर्फ परेशानी खड़ी करना और कोर्ट में बहुत सारे पैसे बर्बाद करना, यही उनका काम है। उनकी बात को कोई सुन नहीं रहा, मान नहीं रहा, कोई ध्यान नहीं दे रहा।"

20:38 (IST) 22 Apr 2026

‘मुख्यमंत्री जांच में दखल देकर लोकतंत्र को खतरे में नहीं डाल सकतीं’, सुप्रीम कोर्ट ने I-PAC मामले में ममता बनर्जी को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनवरी में आई-पैक के सह-संस्थापक प्रतीक जैन के घर पर ईडी की छापेमारी में बाधा डालने के लिए कड़ी आलोचना की। कोर्ट ने कहा कि उनके कार्यों ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया।

https://www.jansatta.com/national/cm-cannot-endanger-democracy-by-interfering-in-investigation-supreme-court-reprimands-mamata-banerjee-in-ipac-case/4500191/

20:37 (IST) 22 Apr 2026

बेरोजगारों को देंगे तीन हजार रुपये मासिक भत्ता, बंगाल में मतदान से पहले अमित शाह ने लगाई वादों की झड़ी

पश्चिम बंगाल में मतदान से एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने दमदम और हावड़ा में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। शाह के निशाने पर सबसे ज्यादा राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी रहीं। अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी कहती हैं कि 7 बजे के बाद माताएं घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि आप भाजपा सरकार बना दो, मोदी जी के हाथ मजबूत करो। रात को एक छोटी सी बच्ची भी स्कूटी से बाहर निकल पाए और किसी गुंडे की आंख उठाकर देखने की हिम्मत न हो। शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की जनता से कई वादे भी किए।

https://www.jansatta.com/national/amit-shah-promises-rs-3000-monthly-to-unemployed-youth-in-west-bengal-polls/4500416/?ref=hometopblock_hp

17:04 (IST) 22 Apr 2026

गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के बाद लोग निडर हो गए- दम दम उत्तर से भाजपा उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल के दम दम उत्तर से भाजपा उम्मीदवार सौरव सिकदर ने कहा, "असम के मुख्यमंत्री ने दम दम उत्तर के वोटरों को भरोसा दिलाया है कि वे बिना किसी डर के अपना वोट डाल सकते हैं... यहां TMC की उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य राज्य सरकार में मंत्री हैं, फिर भी वे कभी इस क्षेत्र में नहीं आतीं। यह इलाका पिछड़ा हुआ है... यहां के लोग बहुत बुरी हालत में हैं; वे बदलाव के लिए वोट डालने को तैयार हैं, लेकिन कुछ गुंडे उन्हें डराते-धमकाते हैं। हालांकि, गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के बाद लोग निडर हो गए हैं, और वे अपना वोट ज़रूर डालेंगे।"

15:27 (IST) 22 Apr 2026

बीजेपी का खड़गे से सीधा सवाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जो कहा है ये कोई सहयोग नहीं है ये सोचा-समझा प्रयोग और उद्योग बन चुका है कांग्रसे मोहब्बत की दुकान नहीं संविधान का अपमान और नफरत के भाईजान इसका चरितार्थ करती है।

15:25 (IST) 22 Apr 2026

अमित शाह का कांग्रेस पर वार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में वे दो अंकों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे। पश्चिम बंगाल में तो शायद वे अपना खाता भी न खोल पाएं और असम में कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ी हार होने वाली है। ममता दीदी आप इसी कांग्रेस के साथ बैठी हैं। आपकी स्थिति भी और बिगड़ने वाली है

13:05 (IST) 22 Apr 2026

अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों पर कहा, " चुनाव प्रचार खत्म हो गया है और मतदाताओं ने अपना निर्णय तय कर लिया है। जो सूचनाएं सोर्स से मिल रही हैं उसमें ममता बनर्जी बड़े मतों से जीतने वाली हैं और वो इसलिए क्योंकि लोगों का भरोसा, विश्वास उनके प्रति बढ़ गया है

13:04 (IST) 22 Apr 2026

पूर्व मेदिनीपुर DM का तैयारियों को लेकर बयान

पूर्व मेदिनीपुर DM निरंजन कुमार ने कहा, "हमारी सभी तैयारियां पूरी हैं। यहां 5, 040 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था है। 606 संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है जहां 2 कैमरे लगाए गए हैं जो अच्छे से निगरानी करने के लिए लगाया गया है

13:03 (IST) 22 Apr 2026

बंगाल में सीएम योगी की रैली

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जोरासांको विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "बंगाल आज बदहाल है जो ज्ञान की धारा थी आज वो बेरोजगारी की अंधकार में भटकती हुई दिखाई दे रही है। किसान बदहाल है, उद्योग बंद हो रहे हैं पिछले 10 वर्ष के अंदर 7000 से अधिक बड़े उद्योग बंगाल में बंद हुए हैं

13:02 (IST) 22 Apr 2026

कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "चाहे तमिलनाडु हो या पश्चिम बंगाल हो भाजपा किसी भी संभावना की तलाश में जरूर है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है। दोनों जगहों पर भाजपा का सफाया हो जाएगा इसलिए परेशान होकर वो तमाम तरह के हथकंडे अपना रही है।

11:49 (IST) 22 Apr 2026

बीजेपी पहुंची चुनाव आयोग के पास

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज भाजपा का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला है...हम बहुत दुखी मन और आक्रोशित होकर चुनाव आयोग से मिले हैं...आज उनसे मिलने का मुख्य मुद्दा यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री के लिए जो शब्द इस्तेमाल करते हुए उनको अपमानित करने का काम किया, मुझे लगता है कि यह विषय सिर्फ भाजपा का नहीं है, यह हमारे देश का विषय है

11:47 (IST) 22 Apr 2026

तमिलनाडु में कड़ी सुरक्षा

तमिलनाडु में भी वोटिंग को लेकर कड़ी सुरक्षा है। 75 हजार से ज्यादा बूथों पर सुरक्षाबल तैनात हैं। हर बूथ पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती भी हुई है।

11:47 (IST) 22 Apr 2026

पूरक मतदाता सूची जारी

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंगाल में ट्रिब्यूनल की ओर से तैयार पूरक मतदाता सूची जारी की है. इस सूची में नए नाम जोड़े गए हैं और कुछ नाम हटे हैं।

11:44 (IST) 22 Apr 2026

बंगाल में कई दिग्गजों की साख दांव पर

बंगाल में पहले चरण में कई दिग्गजों की किस्मत तय होनी है। शुभेंदु अधिकारी से लेकर अधिरंजन चौधरी तक के नाम शामिल हैं।

11:44 (IST) 22 Apr 2026

बंगाल-तमिलनाडु में कल वोटिंग

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में शुक्रवार को मतदान होना है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग होगी, वहीं तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।