Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Results 2026: देश के चार बड़े राज्यों – पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल – में 2026 के विधानसभा चुनाव अब अपने अहम दौर में पहुंच चुके हैं। मतदान खत्म होने के बाद अब सभी की नजरें एग्जिट पोल (Exit Poll) पर टिकी रहेंगी, जो यह अंदाजा देते हैं कि किस पार्टी की सरकार बन सकती है।

Exit Poll असल में वोटिंग के तुरंत बाद किए जाने वाले सर्वे होते हैं। इसमें लोगों से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जाता है कि किस राज्य में कौन आगे चल रहा है।

Exit Poll कब आएंगे?

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, सभी राज्यों के Exit Poll मतदान खत्म होने के बाद ही जारी किए जाते हैं। इस बार पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल के Exit Poll 29 अप्रैल शाम साढ़े छह बजे के बाद से सामने आने शुरू हो जाएंगे। यानी जैसे ही आखिरी चरण की वोटिंग पूरी होगी, कुछ ही घंटों में टीवी चैनल और वेबसाइटें अपने अनुमान दिखाना शुरू कर देंगी।

कैसे देखें Exit Poll के नतीजे?

अगर आप जानना चाहते हैं कि किस राज्य में कौन आगे है, तो आप इन तरीकों से Exit Poll देख सकते हैं:

  • – न्यूज चैनलों पर लाइव डिबेट और ग्राफिक्स के जरिए
  • – बड़े न्यूज वेबसाइट्स जैसे लाइव ब्लॉग पर
  • – मोबाइल फोन पर न्यूज़ ऐप्स के जरिए
  • – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे ट्विटर (X) और यूट्यूब पर

कई वेबसाइट्स वोटिंग खत्म होते ही लगातार अपडेट देती हैं, इसलिए लोग सबसे पहले वहीं से जानकारी लेते हैं।

इन राज्यों में क्या है मुकाबला?

पश्चिम बंगाल में मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी के बीच है। यहां कुल 142 सीटों पर वोटिंग हुई है और कोलकाता, हावड़ा जैसे इलाकों में फैसला काफी अहम माना जा रहा है।

तमिलनाडु में DMK और AIADMK–BJP गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां 234 सीटों पर चुनाव हुआ और रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया।

असम में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, जबकि केरल में LDF, कांग्रेस और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिली है।

ध्यान रखने वाली बात

Exit Poll सिर्फ अनुमान होते हैं, असली नतीजे नहीं। कई बार ये अनुमान सही निकलते हैं और कई बार गलत भी हो जाते हैं। इसलिए अंतिम और असली परिणाम 4 मई को मतगणना के दिन ही साफ होंगे। इस तरह Exit Poll लोगों को चुनाव के बाद एक शुरुआती तस्वीर जरूर देते हैं, लेकिन असली फैसला मतगणना के बाद ही सामने आता है।

यह भी पढ़ें: ‘वो आतंक फैला रहे, हमारे कार्यकर्ता मरने के लिए तैयार…’ ममता बनर्जी ने BJP पर लगाए चुनाव में गड़बड़ी के आरोप

पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल) को दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बाहर से आए पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) और सुरक्षाबल निष्पक्ष नहीं हैं और माहौल को प्रभावित किया जा रहा है। सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के पोस्टर हटाए जा रहे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इसी तरह चुनाव कराए जाते हैं और जोर देकर कहा कि वोट जनता डालेगी, ना कि पुलिस या सुरक्षाबल।