असम विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। अब हिमंता ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान दौरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हिमंता ने दावा किया कि पाकिस्तान यात्रा के दौरान गौरव गोगोई करीब 10 दिन तक डिजिटल प्लेटफॉर्म से पूरी तरह गायब रहें। सीएम हिमंता की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर गौरव गोगोई का जवाब आ गया है। गौरव गोगोई ने इसे सदी की सबसे खराब प्रेस कॉन्फ्रेंस करार दिया।
गौरव गोगोई ने हिमंता पर साधा निशाना
गौरव गोगोई ने X पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली और असम के उन पत्रकारों पर मुझे तरस आता है जिन्हें सदी की सबसे फ्लॉप प्रेस कॉन्फ्रेंस झेलनी पड़ी। यह किसी सी-ग्रेड फिल्म से भी बदतर थी। तथाकथित चतुर मुख्यमंत्री ने बेहद बेतुके और झूठे तर्क दिए। यह सुपरफ्लॉप हमारी Xomoy Parivartan Yatra के बिल्कुल विपरीत है, जो मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कब्जा की गई 12,000 बीघा जमीन का पर्दाफाश करने में सफल रही है।”
गौरव गोगोई ने आगे कहा, “हिमंता बिस्वा सरमा ने स्थानीय और राष्ट्रीय मीडिया के सामने मंच पर खुद को शर्मिंदा कर दिया है। ढाई घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी वहां मौजूद पत्रकार उनकी बातों से संतुष्ट नहीं हैं। असम में कोई भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्हें यह बताना चाहिए कि उन्होंने और उनके परिवार ने असम भर में 12,000 बीघा या 4000 एकड़ की बहुमूल्य संपत्ति कैसे हासिल की। सत्ता में आने पर हम ये जमीनें ले लेंगे और गरीबों और भूमिहीनों में बांट देंगे।”
‘असम में बांग्लादेशी मियां रहते’, हिमंता बिस्वा बोले- हमें जीना है तो ध्रुवीकरण की राजनीति करनी होगी
हिमंता ने गौरव पर लगाए आरोप
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि 2013 में पाकिस्तान यात्रा के दौरान गौरव गोगोई की आवाजाही से जुड़ी अनुमति पाक गृह मंत्रालय ने बदल दी थी। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान गौरव गोगोई कुछ प्रशिक्षण सत्रों में शामिल हुए हो सकते हैं और 2014 में सांसद बनने के बाद गोगोई ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कई सवाल उठाए।
सीएम हिमंता सरमा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख और गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ के बीच संबंधों की जांच जरूरी है।उन्होंने दावा किया कि अली तौकीर शेख ने 2010 से 2013 के बीच कई बार भारत का दौरा किया और भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़ा रहा। हिमंता यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि गौरव गोगोई की पत्नी को एक पाकिस्तानी कंपनी में नौकरी दी गई और उनका वेतन भी कथित तौर पर पाकिस्तानी नागरिक द्वारा दिया जाता था। पढ़ें असदुद्दीन ओवैसी ने ‘मियां’ विवाद पर साधा हिमंता सरमा पर निशाना
