Assam Elections: असम विधानसभा चुनाव को कांग्रेस इस बार काफी आक्रामक है और उम्मीद कर रही है कि इस बार उसे जीत मिल सकती है। ऐसे में आक्रामक चुनाव प्रचार के बीच अपना घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह घोषणा पत्र जारी किया और इस मौके पर नोओबोइचा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी की 5 गारंटियों की घोषणा की।

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जारी पार्टी के इस चुनावी घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर राज्य में पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं के खाते में कैश ट्रांसफर के साथ ही स्वास्थ्य बीमा और भूमि अधिकार सहित पांच प्रमुख वादों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार (केंद्र एवं राज्य) पर हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया।

जुबिन गर्ग मामले की जांच का उठाया मुद्दा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि बीजेपी असम में अपने ‘डबल इंजन’ का इस्तेमाल लूट करने और दिल्ली में अपने नेताओं की तिजोरियां भरने के लिए कर रही है। खड़गे ने यह ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस असम की सत्ता में आती है तो जुबिन गर्ग की मौत के मामले में 100 दिन के भीतर न्याय होगा।

क्या हैं कांग्रेस की 5 गारंटियां

  • हर महिला के बैंक खाते में बिना शर्त मंथली कैश। व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए 50,000 रुपये की राशि।
  • हर परिवार को 25 लाख रुपए की कैशलेस हेल्थ कवर की गारंटी होगी।
  • मशहूर गायक जूबिन गर्ग की मौत मामले में 100 दिन में न्याय
  • 10 लाख KHILONJIYA, भूमिपुत्रों का EKSONIA (annual पट्टा) को मियादी पट्टा (periodic पट्टा) में बदलेगे।
  • सीनियर सिटिजन के लिए हर महीने 1250 रुपए, अलग मंत्रालय बनेगा जो बुजुर्ग लोगों के मामलों को देखेंगे।

जमीन के पट्टे पर किया बड़ा वादा

जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार की तरह सालाना भूमि पट्टा जारी करने के बजाय, कांग्रेस 10 लाख भूमिपुत्रों (आदिवासी निवासियों) को स्थायी पट्टा देगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि लोगों को हर साल अपने रिकॉर्ड को रिन्यू नहीं कराना पड़ेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा करने से लोगों को अधिकारियों से मदद नहीं मांगनी पड़ेगी और इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने वहां में ऐसा किया है, और 6,80,000 लोगों को रिकॉर्ड दिए हैं।

गौरव गोगोई ने बोला हिमंता सरकार पर हमला

इस जनसभा के दौरान असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने राज्य की बीजेपी सरकार पर विभाजनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद ऐसे कदम नहीं उठाए जाएंगे। गौरव गोगोई ने कहा, “मैं वादा करता हूं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो हम एक ऐसा कानून लाएंगे जिसके तहत किसी भी धर्म को निशाना बनाने और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को पांच साल के लिए जेल भेजा जाएगा।”

बता दें कि असम में चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 9 अप्रैल को एक चरण में सभी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। मतदान के बाद चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- ’99 प्रतिशत हिंदू छोड़ना चाहते हैं कांग्रेस’, असम सीएम हिमंता का बड़ा दावा

assam elections | assembly elections | himanta biswa sarma | congress | congress vs bjp
हिमंता बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई पर निशाना साधा। (Image Source: PTI)

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस के 99% हिंदू सदस्य पार्टी छोड़ना चाहते हैं। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने समाचार एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि लगभग 99 प्रतिशत हिंदू कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में इसके टूटने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस एक ही समुदाय की पार्टी बनकर रह जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…