असम विधानसभा को लेकर एग्जिट पोल का अनुमान सामने आ चुका है। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर असम की बागडोर संभालेंगे। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने असम में एनडीए को 88-100 सीट मिलने का अनुमान जताया है। जबकि, कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है।

राज्य विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे 4 मई को आएंगे। लेकिन उससे पहले आए एग्जिट पोल के सर्वे में असम के सियासी मिजाज का कुछ हद तक अनुमान लगाया गया है। बीजेपी की कोशिश सत्ता की हैट्रिक लगाना है तो कांग्रेस अपने 10 साल के वनवास को खत्म करने के फिराक में है। बदरुद्दीन अजमल मुस्लिम वोटों के सहारे चुनावी लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने के लिए पूरा दम लगाया है।

9 अप्रैल को असम में हुए विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान किया था, जो पुरुषों की भागीदारी से कहीं ज्यादा था। महिला मतदान 86.5% तक हुआ, जो पुरुषों के 85.3% से ज्यादा था।

असम विधानसभा चुनाव 2026
असम पोल ऑफ पोल्स
ASSAM POLL OF POLLS — Seat Projections
कुल सीटें: 126
बहुमत: 64 सीटें
दल
Axis My India
JVC
Matrize
Peoples Insight
BJP+
88-100
88-101
85-95
88-96
CONG+
24-36
23-33
25-32
30-34
AIUDF+
0-0
2-5
0-0
0-0
OTH
0-3
0-0
6-12
2-4
बहुमत का आंकड़ा — 64 सीटें
सर्वानुमत अनुमान (औसत रेंज)
BJP+ 85-101
CONG+ 23-36
AIUDF+ 0-5
अन्य 0-12
स्रोत: Axis My India, JVC, Matrize, Peoples Insight · सर्वेक्षण डेटा 2026

बता दें, असम में परिसीमन के बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं, राज्य की 126 सीटों पर 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। हिमंत बिस्वा सरमा के सामने कांग्रेस ने गौरव गोगोई को मैदान में उतारा था। ऐसे में सभी की निगाहे हैं कि हिमंत के सिंहासन को क्या गौरव गोगोई हिला पाएंगे, क्योंकि कांग्रेस ने अपना हर एक दांव चला है।

2021 में अधिकांश एग्जिट पोल ने असम में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की वापसी का अनुमान लगाया था। अधिकांश सर्वे ने संकेत दिया था कि एनडीए 126 सदस्यीय विधानसभा में 64 सीटों के बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगा। एक सर्वे के अनुसार, एनडीए को लगभग 73 सीटें और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 52 सीटें मिलने का अनुमान था। एक्सिस माई इंडिया ने भाजपा के लिए 75-85 सीटों का अनुमान लगाया था, जबकि टुडेज़ चाणक्य ने लगभग 70 सीटों का अनुमान लगाया। रिपब्लिक-सीएनएक्स ने एनडीए को 74-84 सीटें दीं, और टाइम्स नाउ-सीवोटर ने 65 सीटों का अनुमान लगाया था। वास्तविक परिणाम इन अनुमानों से काफी हद तक मेल खाते थे, एनडीए ने 75 सीटें हासिल कर सत्ता बरकरार रखी थी। यह पहली बार था जब किसी गैर-कांग्रेसी गठबंधन ने राज्य में लगातार दो बार जीत हासिल की।

Bengal Exit Poll: एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बढ़त, टीएमसी को झटका

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया। दूसरे चरण में राज्य की 142 सीटों के लिए मतदान हुआ। पहले चरण के लिए 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसके बाद अब एग्जिट पोल के अनुमान आने जारी हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर।