असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें सांसद और असम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई का नाम भी शामिल था। वहीं दूसरी सूची में पार्टी के 23 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसके अलावा पार्टी ने 15 सीटें अपने सहयोगी दलों के लिए भी छोड़ दी है। दूसरी लिस्ट आने के बाद साफ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी असम में 111 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

किसे कहां से मिला टिकट?

दूसरी सूची में कांग्रेस ने गोलकगंज से कार्तिक चंद्र रे, बिरसिंग जरुआ से वाजिद अली चौधरी, बिलासिपारा से अमृत बादशा, मनकाचार से मोहिबुर रहमान, गोलपारा पूर्व से अब्दुल कलाम राशिद आलम, डूधनाई से किशोर कुमार ब्रह्मा, श्रीजगरम से नुरुल इस्लाम, मंडिया से अब्दुल खालिक, चमरिया से रकीबुद्दीन अहमद, रंगिया से परनजीत चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने डिमोरिया से किशोर कुमार बरुआ, न्यू गुवाहाटी से शांतनु बोरा, मंगलदाई से श्रीमती रिजुमोनी तालुकदार, होजाई से श्रीमती झिल्ली चौधरी, धेकियाजुली से बताश उरुग, रंगापारा से कार्तिक चंद्र कुर्मी, गोहपुर से शंकर ज्योति कुटुम, धेमाजी से सैलेन सोनेवाल, तिनसुकिया से डेविड फुकन, टिंगखोंग से बिपुल गोगोई, डेरगांव से श्रीमती सागरिका बोरा, धोलाई से ध्रुव ज्योति और करीमगंज साउथ से अमीनुर रशीद चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने भवानीपुर सोरभोग, बजाली, प्लासबरी, गुवाहाटी सेंट्रल, गोरेश्वर, मोरीगांव, बरहमपुर, बिन्नाकंडी, बेहाली, सादिया, डिब्रूगढ़, कोवांग, सरूपथर, डिफू और अमरी सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ी है। पढ़ें राहुल गांधी का ‘गोगोई प्रेम’ असम कांग्रेस को डुबो रहा है

42 उम्मीदवारों की पहली सूची हो चुकी है जारी

इससे पहले कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची 3 मार्च को जारी की थी। गौरव गोगोई जोरहाट से जबकि असम में कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया नाजिरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर