दिल्ली भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय पर हमला तेज करते हुए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि वह उनके खिलाफ नये सबूत पेश करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने उपाध्याय और कुछ बिजली वितरण कंपनियों के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके मालिकाना हक वाली कंपनियां राष्ट्रीय राजधानी में बिजली कंपनियों के लिए मीटरेंं लगाती है और उसकी मरम्मत करती है।
उपाध्याय ने कल कहा था, ‘‘अगर केजरीवाल साबित करने में नाकाम रहते हैं तो मैं उनके खिलाफ मानहानि का एक मामला दर्ज कराउच्च्ंगा। अगर केजरीवाल के आरोप सही साबित होते हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।’’
उपाध्याय पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने आज हैरानी जाहिर की कि क्या दिल्ली भाजपा प्रमुख राजनीति छोड़ने की अपनी बात पर कायम रहेंगे।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘सतीश उपाध्याय ने कहा है कि अगर हम सबूत पेश करते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। आज हम सबूत पेश करेंगे। उम्मीद करते हैं कि वह अपनी बात पर कायम रहेंगे।’’
उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा ने किस तरह उपाध्याय को अपना दिल्ली प्रमुख बना दिया जबकि उनका बिजली कंपनी बीएसईएस के साथ कथित जुड़ाव है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उपाध्याय छह कंपनियों के मालिक हैं जिसमें से एक के पास दो वैट नंबर हैं जो कानून के खिलाफ है।