राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के सात सासंदों के बीजेपी में शामिल होने पर पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। अरविंद केजरीवाल ने X पर पोस्ट कर कहा, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का”
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी की पंजाबियों से बिलकुल भी नहीं बनती है। जिस भी चीज से पंजाबी खुश होते हैं, बीजेपी उसे खराब कर देती है। जब हमारी पार्टी की सरकार बनी तो इन्होंने पंजाब का पैसा रोका। इसके बाद इन्होंने हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद किसान आंदोलन के बाद इन्हें यू-टर्न मारना पड़ा। इससे यह पता चलता है कि बीजेपी यहां जीत तो सकती नहीं लेकिन तिकड़म बाजी कर सकती है।
भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के कुछ सांसदों को अपनी तरफ बुला लिया है। बीजेपी ने जाने वाले ये सांसद गद्दार हैं। इन्हें बैठे-बैठे गद्दी मिल गई। वहां जाकर तिकड़म-बाजी कर रहे हैं। पंजाब में बीजेपी का कोई बेस नहीं है, ये जिसके साथ गठबंधन कर लेते हैं, उसे खा जाते हैं और खाने के बाद डकार भी नहीं मारते।
संदीप पाठक बोले- इस स्थिति के बारे में कभी सोचा नहीं था
राघव चड्ढा के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान करने वाले संदीप पाठक ने कहा, “मैंने अपने जीवन में भी नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी लेकिन ये स्थिति आई। दस साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं आम आदमी पार्टी से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा कि देश के लिए कुछ करने की इच्छा से वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे लेकिन अब अपना रास्ता अलग कर रहे हैं। संदीप पाठक ने कहा, “जब किसी पार्टी में शामिल होने की बात आई, तो मैंने AAP को चुना, क्योंकि वे ‘नई राजनीति’ और ‘काम की राजनीति’ की बात करते थे… पिछले 10 सालों में, मैंने कड़ी मेहनत की… मैंने जो भी राजनीतिक फैसले लिए उनमें पार्टी के हितों को ही सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी। आज मैं BJP में शामिल हो रहा हूं।”
यह भी पढ़ें: जानिए अब आगे क्या । ‘भाजपा का ऑपरेशन लोटस…’

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)