बिहार: फौजी ने महिला ASI को पीटा, उसके बाद जो हुआ चौंका देगा आपको
महिला दरोगा ने आर्मी जवान को बिना कुछ कहे हुए थप्पड़ मार दिया। उसके बाद गुस्साए जवान ने भी महिला दरोगा नीति कुमारी की पिटाई कर दी।

बिहार के भागलपुर में एक मामूली विवाद में एक फौजी ने महिला ASI को पीट दिया। उसके बाद अपने दरोगा की पिटाई से नाखुश साथी पुलिसकर्मियों ने फौजी को जमकर धुन दिया। फौजी और पुलिसकर्मियों की पिटाई का यह मामला भागलपुर के कहलगांव शहर का है। मारपीट करने वाले आर्मी के जवान पर बिहार पुलिस ने अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर का रहनेवाला आर्मी जवान मो निसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहलगांव रेलवे स्टेशन के नजदीक गया था। जाम लगे रहने के कारण बाइक सवार मो निसार भी वहां फंस गया। इस दौरान मो निसार बिना हेलमेट पहने हुआ था। बिना हेलमेट गाड़ी चलाता देखकर वहां मौजूद महिला एएसआई नीति कुमारी ने उसे रोका। जिसके बाद महिला दरोगा ने आर्मी जवान को बिना कुछ कहे हुए थप्पड़ मार दिया। उसके बाद गुस्साए जवान ने भी महिला दरोगा नीति कुमारी की पिटाई कर दी।
भागलपुर में फौजी ने पहले महिला एएसआइ को पीटा, फिर पुलिस ने जमकर की फौजी की धुनाई…@RJDforIndia #Bihar pic.twitter.com/uk8cpGKz7Y
— News24 (@news24tvchannel) February 23, 2021
महिला दरोगा नीति कुमारी ने अपने पिटाई की सूचना कहलगांव थाना के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही कई पुलिस अधिकारी और जवान वहां पहुँच गए। पुलिस अधिकारी ने वहां पहुँचते ही सबसे पहले आर्मी जवान मो निसार की पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मी आर्मी के जवान को पकड़ कर थाने ले आए।
गिरफ्तार आर्मी के जवान पर भागलपुर पुलिस ने अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कहलगांव थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्मी जवान मो निसार को पुलिस अधिकारी के साथ उलझने, गाली गलौज, मार पीट करने और सरकारी अधिकारी के कामकाज में बाधा पहुँचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
साथ ही पुलिस ने मो निसार के साथ बाइक पर मौजूद एक अन्य शख्स और एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि मारपीट में जख्मी महिला दरोगा का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है।