K. Annamalai Future Politics: तमिलनाडु के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और पॉपुलर नेता के. अन्नामलाई के बीजेपी छोड़कर नई पार्टी बनाने या फिर नया आंदोलन खड़ा करने की चर्चाएं पिछले कुछ दिनों से जारी थीं। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी। अब अन्नामलाई ने कहा है कि वे शुक्रवार 5 जून 2026 को दोपहर 12 बजे इन सारे सवालों का सोशल मीडिया के जरिए जवाब देंगे।
दरअसल, अन्नामलाई ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, “कल दोपहर 12 बजे, मैं सोशल मीडिया पर आप सभी के साथ बातचीत करने अपने विचार साझा करने और खुलकर दिल से दिल की बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।”
BJP ने खारिज की अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने की खबरें
अहम बात यह है कि एक तरफ जहां अन्नमलाई के बीजेपी छोड़ने की चर्चाएं है, तो दूसरी ओर बीजेपी ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी ने दावा किया कि तमिलनाडु इकाई में पूरी एकता बनी हुई है। बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष नागेंद्रन ने कहा है कि के. अन्नामलाई ने न तो इस्तीफा दिया है, और न ही कोई नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना बना रहे हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिया खारिज किए बयान
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने साफ कहा कि अन्नामलाई किसी ‘जन आंदोलन’ को शुरू करके आगे चलकर नई पार्टी बनाने वाले नहीं हैं। उन्होंने दिल्ली यात्रा को लेकर भी सफाई दी। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा है कि अन्नामलाई किसी ‘जन आंदोलन’ को शुरू करके आगे चलकर नई पार्टी बनाने वाले नहीं हैं। उन्होंने दिल्ली यात्रा को लेकर भी सफाई दी।
नागेंद्रन के अनुसार अन्नामलाई की दिल्ली यात्रा मुख्य रूप से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से खाद संबंधी मुद्दों पर चर्चा के लिए हुई थी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी महासचिवों से भी मुलाकात की। नागेंद्रन ने अन्नामलाई के साथ किसी प्रकार की दरार की खबरों को पूरी तरह गलत बताया।
अन्नामलाई के करीबी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अन्नामलाई बीजेपी से अलग होकर अपना स्वतंत्र राजनीतिक रास्ता चुनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने के लिए निकल गए थे अन्नामलाई, बीजेपी ने रास्ते से वापस बुलाया
तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व चीफ के. अन्नामलाई पार्टी छोड़ेंगे या नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। अन्नामलाई जहां बीजेपी छोड़कर अपने रास्ते पर आगे बढ़ना चाहते हैं तो वहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनसे उनके प्रस्तावित इस्तीफे पर फैसला करने के लिए समय मांगा है। पढ़िए पूरी खबर…
